मधुपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है> छठे राउंड की काउंटिंग खत्म होने के बाद भाजपा के गंगा नारायण पिछड़ गये हैं। झामुमो के हफीजुल हसन ने उनपर लगभग 16 सौ मतों से बढ़त हासिल कर ली है।

प्रत्याशियों को मिले मत इस प्रकार हैं

1. गंगा नारायण सिंह:-2713 (भाजपा)
कुल प्राप्त मत:- 27007

2. हफीजुल हसन:- 7858 (झामुमो)
कुल प्राप्त मत:- 28689

3.अशोक कुमार ठाकुर:- 94 (निर्दलीय)
कुल प्राप्त मत:- 728

4.उत्तम कुमार यादव:- 50 (निर्दलीय)
कुल प्राप्त मत:- 430

5.किशन कुमार बथवाल:- 34 (निर्दलीय)
कुल प्राप्त मत:- 259

6.राजेंद्र कुमार:-106 (निर्दलीय)
कुल प्राप्त मत:- 654

7. कुल नोटा:- 1507

बंगाल का सीन
पश्चिम बंगाल के ताजा रुझानों के अनुसार तृणमूल कांग्रेस दो तिहाई बहुमत के करीब पहुंच चुकी है। भाजपा 96 सीट पर आगे है। सभी 292 सीटों के रुझान के बाद टीएमसी 193 सीट पर आगे चल रही है। संयुक्त मोर्चा एक और दो सीट पर निर्दलीय को बढ़त है। नंदीग्राम में ममता बनर्जी अब भी भाजपा के शुभेंदु अधिकारी से पीछे चल रही हैं।

 

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version