Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»Israel-Palestine Conflict: गाजा की ओर से इजरायल पर दागे गए 1000 से अधिक रॉकेट, 35 फलीस्तीनियों की मौत; 5 इजरायली मारे गए
    ताजा खबरें

    Israel-Palestine Conflict: गाजा की ओर से इजरायल पर दागे गए 1000 से अधिक रॉकेट, 35 फलीस्तीनियों की मौत; 5 इजरायली मारे गए

    sonu kumarBy sonu kumarMay 12, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इजरायल (Israel) और हमास (Hamas) के बीच हफ्तों से जारी तनाव अब हिंसक हो चुका है। इजरायली सेना की ओर से जानकारी दी गई है कि गाजा की ओर से इजरायल पर अब तक 1000 से अधिक रॉकेट दागे गए हैं। रातों-रात दोनों पक्षों के बीच हुए हमलों में मौत का आंकड़ा तेजी से बढ़ा है। हमास ने भी इजरायल पर करीब 200 रॉकेट दागे हैं, जिनमें एक भारतीय की भी मौत हुई है। खबर है कि इस जंग में अब तक 35 फलस्तीनी और 5 इजरायली मारे जा चुके हैं। इस बीच लॉड शहर में हिंसा को देखते हुए इमरजेंसी लागू की गई है।

    इजरायल की ओर दागे गए 1000 से अधिक रॉकेट

    इजरायली सेना की ओर से बताया गया कि गाजा पट्टी की ओर से इजरायल पर सोमवार से लेकर अब तक 1000 से अधिक रॉकेट दागे जा चुके हैं। इज़राइली सेना का कहना है कि सोमवार शाम से गाज़ा में एलिस्टिनियन आतंकवादियों ने इज़राइल की ओर 1,000 से अधिक रॉकेट दागे हैं, इजरायल में 850 लैंड किए हैं या उन्हें इजरायल के आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा इंटरसेप्ट किया गया है, जबकि 200 रॉकेट गाजा के अंदर दागे गए हैं।

    यरुशलम की अल अक्सा मस्जिद पर जुमे की नमाज से शुरू हुआ संघर्ष अब इजरायल और फलस्तीनियों के बीच युद्ध में तब्दील होता जा रहा है। दोनों तरफ से लगातार राकेट दागे जा रहे हैं। हमले में इजरायल में एक भारतीय महिला की भी मौत हो गई है। गाजा पट्टी पर इजरायल के हमले में मरने वालों की संख्या 35 पहुंच गई है जबकि इजरायली सेना का कहना है कि हमले में कम से कम 16 आतंकी मारे गए हैं।

    आपातकाल की घोषणा

    इजरायल और फलस्तीन के बीच जारी हिंसा के चलते प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने लॉड शहर में आपातकाल की घोषणा की है। सरकार ने प्रदर्शनों के चलते यह फैसला लिया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने द टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के हवाले से लिखा कि इस दौरान तीन धार्मिक स्थल और कई दुकानों को आग लगा दी गई है. प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया।

    हमले में एक भारतीय महिला की मौत

    हमले में इजरायल में एक भारतीय महिला की भी मौत हो गई है। दोनों तरफ से लगातार राकेट दागे जा रहे हैं। इनमें से एक राकेट इजरायल के शहर अश्कलोन में इमारत पर गिरा। इस हमले से केरल की रहने वाली सौम्या संतोष की मौत हो गई। सौम्या 80 वर्षीय इजरायली महिला की केयर टेकर थी। रॉकेट हमले में इजरायली महिला ने भी जान गंवा दी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article2-18 आयुवर्ग को भी जल्द लग सकेगा टीका, ट्रायल के लिए भारत बायोटेक को मिली मंजूरी
    Next Article वैक्सीनेशन पर 8 राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे डॉ. हर्षवर्धन
    sonu kumar

      Related Posts

      प्रशासनिक लापरवाही के कारण हुआ बेंगलुरु हादसा

      June 6, 2025

      हॉकी कोच प्रतिमा बरवा का निधन

      May 31, 2025

      पाकिस्तान ने घबराकर हमें फोन किया… भारत ने ट्रंप के कश्मीर मध्यस्थता के बयान को किया खारिज

      May 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      • अपील खारिज, हाई कोर्ट ने जेपीएससी पर लगाया एक लाख का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version