रांची। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सह राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता कोरोना के मद्देनजर विधायक मद से 50 लाख की राशि जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति एवं मानगो नगर निगम को उपलब्ध कराएंगे। इसका उपयोग एम्बुलेंस एवं शव वाहन के क्रय के लिए किया जाएगा, जिससे मरीजों को लाने ले जाने में परेशानी का सामना ना करना पड़े। 

उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देश पर उनके समर्थक बन्ना गुप्ता फैन्स क्लब के द्वारा  27 अप्रैल से 24 घंटे निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा दी जा रही है, जिससे क्षेत्र की जनता लाभान्वित हो रही है।
Share.

Comments are closed.

Exit mobile version