नाइजीरिया के सैन्य प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल इब्राहिम अत्ताहिरु की शुक्रवार को उत्तरी राज्य कडुना की आधिकारिक यात्रा के दौरान एयरफोर्स विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद मौत हो गई। एयरफोर्स के अधिकारिक बयान के अनुसार घटना कडुना एयरपोर्ट के पास हुई, मामले की जांच की जा रही है। राष्ट्रपति भवन से जारी बयान के अनुसार विमान हादसे में जनरल के साथ अन्य सेना के अधिकारियों की भी मौत हुई है।

राष्ट्रपति मुहम्मद बुहारी ने हादसे को बेहद दुखद घटना करार दिया है। कहा कि इस समय हमारे देश के समक्ष सुरक्षा की चुनौतियां हैं जिससे हमारी सेना जूझ रही है।

यह हादसा उस समय हुआ जब नाइजीरिया एयरफोर्स का छोटा यात्री विमान अबुजा एयरपोर्ट पहुंचने वाला था, तभी उसका इंजन फेल हो गया। जिसमें 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अफ्रीका के सबसे घनी आबादी वाले देश नाइजीरिया में हवाई यात्रा को लेकर रिकार्ड अच्छा नहीं रहा है, यद्यपि हाल के वर्षों में इसमें सुधार हुआ है।

राष्ट्रपति बुहारी ने अत्तहिरू को इस्लामवादी विद्रोहियों और सशस्त्र गिरोहों द्वारा हिंसा फैलाने की बढ़ती आलोचना के बाद जनवरी में अन्य सैन्य प्रमुखों के साथ नियुक्त किया था।

बोको हराम और उसकी शाखा इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीका प्रोविंस ने नाइजीरिया में पिछले एक दशक विद्रोह को छेड़ा है, जिसके अनुमान के मुताबिक करीब 20 लाख लोग विस्थापित हुए हैं और 30,000 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। वे इस्लामी शरिया कानून की अपनी चरम व्याख्या के आधार पर राज्यों का निर्माण करना चाहते हैं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version