Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»उत्तर प्रदेश»UP में फिर दिखा भयावह नजारा, चंदौली, वाराणसी और भदोही में गंगा से मिले 17 शव, फैली दहशत
    उत्तर प्रदेश

    UP में फिर दिखा भयावह नजारा, चंदौली, वाराणसी और भदोही में गंगा से मिले 17 शव, फैली दहशत

    sonu kumarBy sonu kumarMay 14, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गंगा नदी में संदिग्ध शवों का मिलना लगातार जारी है बिहार के बक्सर, उत्तर प्रदेश के बलिया, गाजीपुर में गंगा से शव मिलने के बाद अब चंदौली, बनारस और भदोही में भी गंगा नदी में 17 शव मिले हैं। शवों को निकालकर गंगा किनारे ही गड्ढा खोदकर गाड़ दिया गया है। शवों के मिलने से आसपास के लोगों में संक्रमण फैलने की आशंका में दहशत का माहौल है। चंदौली के धानापुर ब्लॉक अंतर्गत बड़ौरा गांव के सामने सुबह गंगा नदी में आठ शव मिलने से सनसनी फैल गई। सभी शवों के लगभग एक सप्ताह पुराना होने की संभावना जताई गई है।

    सूचना मिलने पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पुलिस की टीम के साथ पहुंचे और सभी शवों को गंगा किनारे ही जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर दफन कराया गया। इधर, वाराणसी में दोपहर बाद गंगा उस पार सूजाबाद क्षेत्र में सात शव दिखाई दिये। पड़ोसी जिले गाजीपुर और चंदौली में शव मिलने के बाद यहां पहले से ही गंगा किनारे लेखपालों की एक टीम लगाई गई थी। गुरुवार दोपहर राजघाट पुल के नीचे पहला शव दिखा। इसके बाद गंगा किनारे खोज करने पर एक के बाद 7 शव मिले। इसमें पांच शव पुरुष और दो शव महिलाओं के निकले।

    पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी शवों को बाहर निकाला और गंगा किनारे रेत पर ही दो बड़े गड्ढे बनाकर शवों को नमक के साथ दफन किया गया। वहीं भदोही के गोपीगंज रामपुर गंगा घाट पर गुरुवार को दो शव बहते देखे गए। जब तक प्रशासन उन्हें बाहर निकालने की कोशिश करता, शव बहकर दूर चले गए। यहां 2 दिन पहले भी 4 शव बहते देखे गए थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमहंगाई : पेट्रोल 92.34 रुपये प्रति लीटर और डीजल 82.95 रुपये प्रति लीटर
    Next Article भारत में कौन सी 8 वैक्सीन से कोरोना वायरस से जंग की है योजना, दिसंबर तक होंगे इनके 216 करोड़ डोज, जानें सबकुछ
    sonu kumar

      Related Posts

      त्रिपुरा में बांग्लादेशी परिवार के पांच सदस्य गिरफ्तार

      May 22, 2025

      बीएसएफ ने पकड़ा पाकिस्तानी घुसपैठिया, दो ड्रोन बरामद

      May 22, 2025

      इंडिगो इमरजेंसी लैंडिंग: तृणमूल सांसद बोलीं- पायलट को सैल्यूट, जिन्होंने हमें जमीन पर सुरक्षित उतारा

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
      • फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
      • कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक
      • जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई
      • प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version