आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। राज्यसभा में दावेदारी को लेकर मुख्यमंत्री सह झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के साथ बुधवार को कांग्रेसी नेताओं ने बैठक की। 10 जून को होने वाली राज्यसभा  चुनाव और वर्तमान राजनीतिक हालात पर विस्तार से चर्चा की। राज्यसभा में उम्मीदवारी को लेकर दोनों दलों ने अपनी-अपनी दलीलें पेश की। इस दौरान झामुमो ने बड़ा दल होने के नाते अपना दावा पेश किया, जबकि कांग्रेस ने पिछले राज्यसभा चुनाव का हवाला देते हुए अपना स्वाभाविक दावा ठोंका। कांग्रेस की ओर से विधायक दल के नेता और मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि पिछली बार हम लोगों ने झामुमो से शिबू सोरेन को समर्थन किया था। ऐसे में इस बार हम लोगों की दावेदारी बनती है।
बैठक के बाद कांग्रेस विधायक दल नेता आलमगीर आलम ने कहा कि हम लोगों ने दावेदारी प्रस्तुत की है। मुख्यमंत्री ने इस मसले पर सकारात्मक रुख दिखाया है। केंद्रीय नेतृत्व से भी बात होगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने उम्मीद जतायी है कि उम्मीदवारी को लेकर कोई विवाद नहीं होगा। बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आलावे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version