Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»इडी के अधिकारियों ने छापेमारी के बाद विशाल चौधरी के घर नोट गिननेवाली मशीन मंगायी
    Breaking News

    इडी के अधिकारियों ने छापेमारी के बाद विशाल चौधरी के घर नोट गिननेवाली मशीन मंगायी

    azad sipahiBy azad sipahiMay 24, 2022Updated:May 24, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • सुबह में बड़े साहब से फोन पर बात कर रहा था। इडी टीम पहुंची, देखते ही एपल मोबाइल को कचरे में फेंक दिया, खुलेंगे बड़े राज
    • अनिल झा के यहां छापेमारी से राजनेताओं के चेहरों की हवाइयां उड़ीं
    • अनिल झा का मोबाइल परेशानी का सबब बनेगा नेताओं के लिए

    रांची। भ्रष्ट आइएएस पूजा सिंघल के ठिकानों पर शुरू हुई छापेमारी का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार को इस कड़ी में अशोक नगर के विशाल चौधरी के यहां इडी ने छापेमारी की। यहां बड़ी मात्रा में नकदी मिलने की सूचना है। इडी अधिकारियों ने यहां नोट गिननेवाली मशीन मंगा ली है। बता दें कि ज्यादा कैश मिलने पर ही मशीन मंगायी जाती है। विशाल चौधरी के यहां जैसे ही इडी की टीम पहुंची, उसने अपना एपल का मोबाइल फोन कचरे में फेंक दिया। इडी ने काफी दबाव बनाया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उसका मोबाइल कचरे के ढेर से बरामद हुआ है। इस मोबाइल में बहुत सारे राज कैद हैं। वह लगातार बड़े साहबों से बात करता था। सुबह भी जब इडी की टीम उसके यहां पहुंची, तो वह किसी बड़े साहब से ही बात कर रहा था। इडी की टीम को देखते ही उसने मोबाइल फेंक दी। बता दें कि विशाल चौधरी का संबंध राज्य सरकार में सबसे प्रभावशाली दो आइएएस अधिकारियों से है। इनमें से एक से उसका संबंध उस समय से है, जब साहब बिजली विभाग में थे। सरकार बनने पर विशाल का रूतबा और बढ़ गया। उसके बारे में राजनीतिक हलकों में यह चर्चा खुलेआम है कि विशाल के यहां से ट्रांसफर-पोस्टिंग वाले अधिकारियों के नाम का चिट जाता था। उनसे विशाल ही पैसे लेता था और साहबों तक पहुंचाता था। यह काम कडरू ओवरब्रिज के पास एक बिल्डिंग में होता था। रांची के सभी अधिकारी उस जगह से परिचित हैं। वहीं मुजफ्फरपुर में भी विशाल के रिश्तेदार के यहां छापेमारी चल रही है। उनका नाम त्रिवेणी चौधरी है। यहां पर काफी मात्रा में कागजात मिलने की बात सामने आ रही है

    इडी अनिल झा के यहां भी छापेमारी कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अनिल झा के फोन का इस्तेमाल कोई दूसरा करता था। उस फोन से ही ब्लैक से ह्वाइट बनाने के बारे में बातचीत होती थी। सूचना मिलने पर ही इडी ने छापा मारा है। कहा जा सकता है कि विशाल चौधरी और अनिल झा के यहां छापेमारी के बाद सरकार में शामिल बड़े अधिकारियों की शामत आनेवाली है। अधिकारियों में काफी बेचैनी बढ़ गयी है। राजनीतिज्ञों के चेहरे पर भी हवाइयां उड़ने लगी हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleखनन लीज मामला : मेंटेनबिलिटी पर 1 जून को सुनवाई करेगा हाईकोेर्ट
    Next Article प्रधानमंत्री 26 मई को हैदराबाद और चेन्नई का करेंगे दौरा
    azad sipahi

      Related Posts

      सड़क हादसे में दो की मौत

      June 14, 2025

      स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को

      June 14, 2025

      पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल

      June 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version