रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जल्द ही रांची दौरे पर आएंगे। यह जानकारी मंगलवार को भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने दी। उन्होंने बताया कि पार्टी अध्यक्ष पांच या छह जून को रांची के दौरे पर आएंगे। रांची में वह पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में राज्य सभा चुनाव में उम्मीदवार को लेकर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि झारखंड की दो राज्य सभा सीटों के लिए दस जून को मतदान होना है।