Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»झारखंड को अफसर, दलाल और करप्शन ने पीछे धकेला
    Breaking News

    झारखंड को अफसर, दलाल और करप्शन ने पीछे धकेला

    azad sipahiBy azad sipahiMay 27, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • नेताओं, अफसरों और दलालों के गठजोड़ ने राज्य को लूटा

    अजय शर्मा
    रांची (आजाद सिपाही)। जब झारखंड अलग राज्य बना था, तो उस समय ऐसा लगा कि यह राज विकास के मामले में देश के सभी राज्यों को पीछे छोड़ कर टॉपर होगा। खनिज संपदा से भरपूर इस राज्य की आबादी उस समय 3 करोड़ से भी कम रही होगी। जैसे-जैसे समय बीतता गया। सब कुछ उल्टा हो गया। झारखंड की गिनती मोस्ट करप्शन के रूप में होने लगी। गरीबी के मामले में भी झारखंड नीचे से सेकंड पर है। यह सब कुछ नेताओं, अफसरों और दलालों के गठजोड़ के कारण हुआ। विकास योजनाओं का बड़ा हिस्सा कमीशन के रूप में वसूले गये। गरीबों के पैसे से विदेश का सैर सपाटा किया गया। आदिवासियों के नाम पर राजनीति तो हुई, लेकिन उनका एक कदम भी विकास नहीं हुआ। हां, कुछ आदिवासी पैसों के मामले में समृद्ध जरूर हो गये। अभी झारखंड पर एक ताजा कलंक लगा है। यह दाग भी जल्दी धुलनेवाला नहीं है। इसके लिए इमानदारी से पहल करनी होगी। एनआइए ने एक आइएएस अधिकारी पूजा सिंघल के ठिकानों पर छापामारी कर अपनी मंशा तो जरूर साफ कर दी, लेकिन दूसरी आइएएस अधिकारियों के खिलाफ जो दस्तावेज और सबूत मिले हैं, उस पर कार्रवाई नहीं हुई तो इडी पर भी सवाल खड़ा हो सकता है। दलालों के माध्यम से जिन लोगों ने मलाइदार पोस्टिंग पायी, करोड़ों का कमीशन वसूला, उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। बड़ा दलाल प्रेम प्रकाश, विशाल चौधरी, निशिथ केशरी जैसे लोगों को पनपने नहीं देना चाहिए। इनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। किन अफसरों के लिए इन्होंने काम किया, किसने इनकी मदद की, उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। यह झारखंड के लिए कितनी विडंबना है कि प्रेम प्रकाश और विशाल चौधरी जैसे लोगों की मदद में अधिकारियों का वह समूह खड़ा हो जाता है, जो सबसे कठिन परीक्षा पास करके आता है। सत्ता के दलाल यह तय करने लगते हैं कि किस अफसर को कहां भेजना है। किसको कहां से हटाना है। जाहिर है, प्रेम प्रकाश ने जो कुछ बताया है, अगर उस पर इडी ने कार्रवाई की, तो दर्जन भर आइएएस-आइपीएस के चेहरों से मुखौटा उतार जायेगा। प्रेम प्रकाश और विशाल चौधरी के मोबाइल चैट में जो राज कैद हैं, उस पर से परदा उठ गया तो कई आइएएस चुल्लू भर पानी में डूब मरेंगे।

    अधिकारियों से भी हो पूछताछ
    अब तक किसी अधिकारी को नहीं बुलाये जाने पर अब तरह-तरह के सवाल खड़ा हो रहे हैं कि क्या यह जांच उन अधिकारियों तक भी पहुंचेगी जिनके कारण प्रेम प्रकाश और विशाल चौधरी जैसे सत्ता के दलाल रातोंरात करोड़पति बन जाते हैं। कैसे इन अधिकारियों को ये सत्ता के दलाल अपनी अंगुलियों पर नचाते हैं। उनके लिए पैसे के अलावा महंगे गिफ्ट, शराब और हर जरूरी सामान उपलब्ध कराते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसासाराम का छोटुआ कैसे बन बैठा सत्ता का सबसे बड़ा दलाल
    Next Article केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने किया वोट
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल

      May 23, 2025

      मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात

      May 23, 2025

      मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version