कोडरमा। बस में सफर कर रहे युवक को खिड़की से बाहर हाथ निकालना महंगा साबित हुआ। अज्ञात वाहन ने चपेट में लिया और उसका हाथ कटकर अलग हो गया।
घटना चंदवारा प्रखंड स्थित स्वास्थ्य केंद्र के पास की है। बस सवार एक युवक का हाथ कट अलग हो गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान शंकर कुमार (उम्र 20 वर्ष, पिता सुनील मिस्त्री ग्राम भीखनपुरा नरहट बिहार) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार शनिवार को फतेहपुर में मां विषहरी बस पर सवार होकर रांची जा रहा था। इस दौरान उसने हाथ बाहर निकाला था, तभी चंदवारा थाना अंतर्गत ब्लॉक के समीप एक अज्ञात वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। जिससे हाथ कट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से कोडरमा सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version