Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»पटना से ‘गो फर्स्ट’ की सभी फ्लाइट्स तीन दिनों के लिए रद्द, यात्रियों का हंगामा
    Breaking News

    पटना से ‘गो फर्स्ट’ की सभी फ्लाइट्स तीन दिनों के लिए रद्द, यात्रियों का हंगामा

    azad sipahiBy azad sipahiMay 3, 2023Updated:May 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। ‘गो फर्स्ट एयरलाइंस’ ने अगले तीन दिनों तक अपनी सारी फ्लाइट कैंसिल कर दी है। तीन से पांच मई तक इस एयरलाइंस कंपनी की एक भी फ्लाइट उड़ान नहीं भरेगी। एयरलाइंस के इस फैसले के बाद से यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसका असर बुधवार को पटना एयरपोर्ट पर देखने को मिला। यहां यात्रियों ने एयरवेज के काउंटर पर पहुंचकर हंगामा किया। इस बीच टिकट काउंटर पर यात्रियों की कर्मचारियों के साथ बहस भी हुई।

    यात्रियों का कहना था कि हमें वैकल्पिक व्यवस्था कराई जाए अन्यथा हमें काफी परेशानी हो जाएगी। कंपनी ने सिर्फ रिफंड देने की बात कही। यात्रियों का कहना था कि हमारे लिए रिफंड पर्याप्त नहीं है। क्योंकि, रिफंड भी हमें तुरंत नहीं, बल्कि एक हफ्ते बाद कंपनी की ओर से दिया जाएगा जो बिल्कुल ही अनुचित है। एयरलाइंस ने इसकी सूचना डीजीसीए को दी। एयरलाइंस ने यह फैसला पैसों की कमी की वजह से लिया है।

    उल्लेखनीय है कि पटना एयरपोर्ट से प्रत्येक दिन गो फर्स्ट की कुल 5 फ्लाइट दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के लिए उड़ान भरती हैं। गो फर्स्ट के सीईओ कौशिक खोना के अनुसार प्रैट एंड व्हिटनी (पीएंडडब्ल्यू) की ओर से इंजनों की आपूर्ति नहीं होने के कारण एयरलाइन के करीब 28 विमान संचालन से बाहर हैं। यह कंपनी के बेड़े में शामिल कुल विमानों का करीब आधा है। इस कारण एयरलाइन के सामने नकदी का संकट पैदा हो गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबन्ना गुप्ता ने सरयू राय के खिलाफ मानहानि का नोटिस भेजा
    Next Article लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नीतीश ओडिशा और झारखंड का करेंगे दौरा
    azad sipahi

      Related Posts

      पाकिस्तान के रडार सिस्टम को हमने निशाना बनाया… प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश मंत्रालय ने बताया भारत ने क्यों लिया ये फैसला

      May 8, 2025

      पाकिस्तान पर बरपा एस-400 और हार्पी का कहर, लाहौर का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह

      May 8, 2025

      सर्वदलीय बैठक में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सराहना, विपक्ष ने कहा, हम सरकार के साथ हैं

      May 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान के रडार सिस्टम को हमने निशाना बनाया… प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश मंत्रालय ने बताया भारत ने क्यों लिया ये फैसला
      • राज्यपाल ने दिया निर्देश, झारखंड में 2,420 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती जल्द हो
      • पाकिस्तान पर बरपा एस-400 और हार्पी का कहर, लाहौर का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह
      • सर्वदलीय बैठक में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सराहना, विपक्ष ने कहा, हम सरकार के साथ हैं
      • 800 करोड़ का जीएसटी स्कैम: झारखंड और पश्चिम बंगाल के नौ ठिकानों पर इडी की रेड
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version