Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»महाराष्ट्र : 16 विधायकों की अपात्रता के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष और शिवसेना (उबाठा) आमने-सामने
    राजनीति

    महाराष्ट्र : 16 विधायकों की अपात्रता के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष और शिवसेना (उबाठा) आमने-सामने

    adminBy adminMay 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई। शिवसेना (शिंदे समूह) के 16 विधायकों की अपात्रता के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) समूह आमने-सामने आ गया है। नार्वेकर ने लंदन से मीडिया को बताया है कि वे इस मुद्दे पर जल्द कोई निर्णय नहीं ले सकते हैं, जबकि शिवसेना (उबाठा) के नेता संजय राऊत ने कहा है कि नार्वेकर को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार इस मुद्दे पर समयबद्ध तरीके से निर्णय लेना चाहिए।

    दरअसल, शिवसेना (शिंदे समूह) के 16 विधायकों ने सबसे पहले शिवसेना से बगावत की थी और सूरत के बाद गुवाहाटी गए थे। बाद में शिवसेना के 23 और विधायक भी गुवाहाटी पहुंचकर शिंदे समूह को अपना समर्थन दिया था। उसी समय विधानसभा उपाध्यक्ष नरहरि झिरवल के सामने तत्कालीन शिवसेना व्हिप सुनील प्रभू ने 16 विधायकों को अपात्र घोषित करने का प्रस्ताव पेश किया था । इसके बाद शिंदे समूह ने इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। इसी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 16 विधायकों की अपात्रता पर विधानसभा अध्यक्ष को समयबद्ध तरीके से निर्णय लेने का आदेश दिया है। विधानसभा अध्यक्ष नार्वेकर इस समय लंदन प्रवास पर हैं। उन्होंने लंदन से मीडिया को बताया है कि वे इस मामले पर निर्णय समयबद्ध तरीके से नहीं कर सकते हैं। उन्हें इस मुद्दे पर निर्णय देने से पहले हर पहलू की छानबीन करना जरुरी है।

    इसके बाद रविवार को शिवसेना (उबाठा) के नेता संजय राऊत ने कहा कि राहुल नार्वेकर को दलबदल करने, करवाने और दलबदल को बढ़ावा देेने का काम है। राहुल नार्वेकर का दलबदल का एक लंबा इतिहास रहा है। दलबदल उनका शौक है। दलबदल को भडक़ाना राहुल नार्वेकर का धंधा है। इसलिए हमें उनसे न्याय की उम्मीद नहीं है। राऊत ने कहा कि हम आपसे केवल सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने के लिए कह रहे हैं। राऊत ने कहा कि हम आपसे कानून का पालन करने के लिए कह रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के पालन की मांग किसी भी तरह धमकी नहीं है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article”सुरक्षा कवच” बनी मोदी सरकार की जन सुरक्षा योजनाएं, खुर्शीद के परिवार को मिला सहारा
    Next Article उपराष्ट्रपति धनखड़ ने पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर में की पूजा-अर्चना
    admin

      Related Posts

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version