Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»उपराष्ट्रपति धनखड़ ने पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर में की पूजा-अर्चना
    देश

    उपराष्ट्रपति धनखड़ ने पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर में की पूजा-अर्चना

    adminBy adminMay 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अजमेर/ पुष्कर। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रविवार को पुष्कर के ब्रह्मा और जाट शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनकी पत्नी सुदेश धनखड़ भी मौजूद रहीं। ब्रह्मा मंदिर के मुख्य पुजारी कृष्ण गोपाल वशिष्ट ने उपराष्ट्रपति को विधि-विधान से पूजा-अर्चना करवाई। इस दौरान कृष्ण गोपाल ने उन्हें सन् 1993 की पुष्कर यात्रा के दौरान की उनकी तस्वीर भेंट की।

    उपराष्ट्रपति के आगमन के मद्देनजर ब्रह्मा मंदिर को सुबह 8 से 12 बजे तक आम श्रद्धालुओं के लिए बंद रखा गया था। दोनों ही मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी। उपराष्ट्रपति धनखड़ सैन्य विमान से सुबह जयपुर के सांगानेर हवाई अड्डे पर पहुंचे, यहां राज्यपाल कलराज मिश्र और कृषि मंत्री लालचंट कटारिया ने उनकी अगवानी की। उपराष्ट्रपति सुबह 10:30 बजे सेना के हेलीकॉप्टर से पुष्कर पहुंचे। पुष्कर के मंदिर में दर्शन के बाद करीब 11.45 बजे नागौर के लिए रवाना हो गए। पुष्कर में अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी, आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ ने उपराष्ट्रपति को विदाई दी। नागौर के मेड़ता में वे पूर्व केंद्रीय मंत्री नाथूराम मिर्धा स्मृति स्मारक पर मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। दोपहर 3.30 बजे सभा स्थल पहुंचेंगे।

    उपराष्ट्रपति की रविवार को पुष्कर की धार्मिक यात्रा के दौरान ब्रह्मा मंदिर में पूजा-अर्चना का कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन सतयुगी तीर्थ पुष्कर सरोवर के पूजन का कार्यक्रम प्रस्तावित नहीं किये जाने से उपराष्ट्रपति के पुश्तैनी पुरोहितों ने नाराजगी प्रकट की। पुरोहित पं. सुमित और हर्ष पाराशर ने एसडीओ के जरिए उपराष्ट्रपति को ऑनलाइन ज्ञापन भिजवाया है। इसके अलावा तीर्थ पुरोहित संघ ट्रस्ट ने भी रविवार को उपराष्ट्रपति के सरोवर पूजन कार्यक्रम को प्रस्तावित नहीं किए जाने पर रोष प्रकट किया है। ट्रस्ट के अध्यक्ष लाडूराम शर्मा ने जारी बयान में सभी तीर्थ पुरोहितों की ओर से नाराजगी जाहिर की है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमहाराष्ट्र : 16 विधायकों की अपात्रता के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष और शिवसेना (उबाठा) आमने-सामने
    Next Article नौसेना ने पहली बार गाइडेड डिस्ट्रॉयर ‘मोरमुगाओ’ से दागी ब्रह्मोस मिसाइल
    admin

      Related Posts

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025

      ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

      June 7, 2025

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version