रांची। आदिवासी सेंगल अभियान के अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने सरना धर्म कोड को मान्यता देने सहित कई मांगों को लेकर 15 जून भारत बंद का की घोषणा की है।

सरना समिति के सदस्यों और आदिवासी समाज के साथ बैठक करने के बाद आदिवासी सेंगल अभियान के अध्यक्ष सह पूर्व सांसद सालखन मुर्मू ने कहा कि भारत बंद के बाद 30 जून विश्व सरना धर्म जनसभा का आयोजन कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में किया जाएगा। इसमें पांच लाख से ज्यादा लोग शामिल होंगे।उन्होंने कहा कि 2011 की जनगणना में जैन धर्म को मानने वालों की संख्या 44 लाख है जबकि आदिवासियों की संख्या 50 लाख। इसके बावजूद सरना धर्म कोड को अबतक मान्यता नहीं मिली है। जैन समुदाय वालों को मिल चुकी है।

उन्होंने कहा कि गिरिडीह के पारसनाथ में मरांग बुरु पहाड़ आदिवासियों के ईश्वर हैं लेकिन झारखंड सरकार ने पांच जनवरी को भारत सरकार को यह लिखकर दे दिया कि वह पहाड़ जैन धर्म का है, जो कि आदिवासी समाज को अस्वीकार है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version