Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»सत्यपाल मलिक के करीबियों के 12 ठिकानों पर सीबीआइ का छापा
    देश

    सत्यपाल मलिक के करीबियों के 12 ठिकानों पर सीबीआइ का छापा

    adminBy adminMay 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -पूर्व राज्यपाल ने कहा, जिसने शिकायत की, उसे ही परेशान कर रही जांच एजेंसी
    आजाद सिपाही संवाददाता
    नयी दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के इंश्योरेंस और किरू हाइड्रो प्रोजेक्ट स्कैम से जुड़े मामले में सीबीआइ ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर, दिल्ली और राजस्थान में 12 ठिकानों पर छापेमारी की। तलाशी पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक के मीडिया सलाहकार रहे सुनक बाली के घर भी हुई। मलिक ने इस पर कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सीबीआइ इस मामले में शिकायतकर्ता को परेशान कर रही है। सुनक बिना किसी सरकारी वेतन के जम्मू-कश्मीर में मेरे सेक्रेटरी थे।
    यह मामला तब सामने आया था, जब सत्यपाल मलिक 23 अगस्त 2018 से लेकर 30 अक्टूबर 2019 तक जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल थे। मलिक ने खुद इस मामले की शिकायत की थी। उन्होंने कहा था कि फाइलों को मंजूरी देने के बदले उन्हें 150-150 करोड़ रुपये की पेशकश की गयी थी। सीबीआइ ने इस पर केस दर्ज किया था। सत्यपाल मलिक के भी बयान दर्ज किये थे।
    मलिक ने जिन दो फाइलों का जिक्र किया था, उसके बारे में कभी खुल कर नहीं बताया। रिपोर्ट के मुताबिक, सत्यपाल मलिक सरकारी कर्मचारियों, पेंशनर्स और पत्रकारों के लिए लायी गयी ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी से जुड़ी एक फाइल का जिक्र कर रहे थे। इसमें अनिल अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी शामिल थी।

    गैंगस्टर-आतंकी कनेक्शन को लेकर एनएआइ की छह राज्यों में छापेमारी
    । एनआइए ने बुधवार को देश के छह राज्यों में 100 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई आतंकवादी-गैंगस्टर और नशीले पदार्थ के तस्करों के नेक्सस मामले में चल रही है। करीब 200 अफसर हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और मध्यप्रदेश में स्थानीय पुलिस के साथ संदिग्धों के परिसरों पर छापेमारी में जुटे थे। जानकारी के मुताबिक पंजाब और चंडीगढ़ में 65 जगह पर एनआइए का छापा पड़ा है। वहीं, उत्तरप्रदेश में तीन जगह, राजस्थान में 18 जगह और मध्यप्रदेश में दो जगहों पर छापेमारी की गयी। एनआइए का पिछले तीन दिनों में यह दूसरा बड़ा सर्च आॅपरेशन है। इससे पहले जम्मू-कश्मीर में टेरर फंडिंग को लेकर छानबीन की गयी थी।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत के बुनियादी ढांचे पर साइबर हमले का खतरा!
    Next Article सदर अस्पताल में टोटल नी रिप्लेसमेंट की पहली बार हुई सफल सर्जरी
    admin

      Related Posts

      कर्नल सोफिया ने बताया- तुर्की के ड्रोन से पाकिस्तान ने किया हमला, भारतीय सेना ने मंसूबों को किया नाकाम

      May 9, 2025

      गृह मंत्रालय ने राज्यों को आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया

      May 9, 2025

      मप्र में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, मुख्यमंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक

      May 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी
      • बूटी मोड़ में मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड एटीएस का छापा, नकली सेना की वर्दी बरामद
      • कर्नल सोफिया ने बताया- तुर्की के ड्रोन से पाकिस्तान ने किया हमला, भारतीय सेना ने मंसूबों को किया नाकाम
      • गृह मंत्रालय ने राज्यों को आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया
      • मप्र में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, मुख्यमंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version