Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»मुख्यमंत्री ने रांची कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र का किया उद्घाटन
    Jharkhand Top News

    मुख्यमंत्री ने रांची कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र का किया उद्घाटन

    adminBy adminMay 12, 2023No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -मेडिको सिटी की आधारशिला जल्द रखी जाएगी: हेमंत सोरेन
    -टाटा ट्रस्ट्स द्वारा रांची के कांके स्थित सुकुरहुट्टू रोड पर बनाया गया है
    – कैंसर पीड़ितों को राज्य में ही मिलेगी सुविधा
    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि काफी वर्षों से झारखंड के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई छोटी-बड़ी चीजें जुड़ती आयी हैं, लेकिन कैंसर के इलाज से संबंधित सुविधा इस प्रदेश में नहीं के बराबर थी। वर्तमान सरकार के गठन के बाद से ही हमने इस निमित्त लगातार प्रयास किया है। आज झारखंड के लिए ऐतिहासिक दिन है। टाटा ट्रस्ट्स द्वारा स्थापित रांची कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन हुआ है। यह केंद्र एक आदर्श कैंसर केयर संस्थान के रूप में पहचान बनाये, इसके लिए टाटा टाटा ट्रस्ट्स और राज्य सरकार मिल कर काम करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही रांची कैंसर अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर के समीप ही मेडिको सिटी के निर्माण के लिए आधारशिला रखेगी। मुख्यमंत्री शुक्रवार को सुकुरहुट्टू रोड (कदमा) कांके स्थित रांची कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे।

    राज्य के लिए माइलस्टोन साबित होगा:
    मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़ी तादाद में कैंसर मरीज हमारे राज्य से बेहतर इलाज के लिए दूसरे राज्यों या अन्य शहरों में जाया करते थे। कई बार तो हमने भी अलग-अलग माध्यमों से कैंसर पीड़ित लोगों को बेहतर इलाज के लिए अन्य शहरों में भेजा है। राज्य में कैंसर के इलाज की बेहतर सुविधा के लिए पदाधिकारियों के साथ कई बार चिंतन-मनन किया। अंत में राज्य सरकार एवं टाटा ट्रस्ट्स के सामूहिक प्रयास से रांची में कैंसर अस्पताल तैयार हुआ। आज यह अस्पताल राज्य की जनता को समर्पित किया जा रहा है। निश्चित रूप से रांची कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र राज्य के लिए माइलस्टोन साबित होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि रांची कैंसर अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर में विश्व स्तरीय आधुनिक मशीनें लगायी गयी हैं। यह अस्पताल लगभग 25 एकड़ भूमि में बना है। धीरे-धीरे यह अस्पताल और बड़ा बनेगा ऐसा मुझे पूरा विश्वास है।

    मरीजों को बाहर नहीं जाना पड़े यह है प्रयास:
    हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार ने राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास किया है। हमारा प्रयास है कि राज्य में ही स्वास्थ्य संबंधी सभी आवश्यक सुविधाएं मरीजों को यहीं उपलब्ध करायी जाए। उन्हें राज्य के बाहर अन्य शहरों में इलाज के लिए नहीं जाना पड़े। हमारी सरकार ने पिछले कुछ महीनों में रिम्स में भी कई नयी तकनीक की मशीनें स्थापित की हैं। अब रिम्स में भी आम जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल रहा है।

    टाटा समूह को राज्य सरकार का पूरा सहयोग:
    मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दिनों राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं की कड़ी में एयर एंबुलेंस की शुरूआत की गयी है। एयर एंबुलेंस सुविधा के शुभारंभ के बाद से ही प्रत्येक दिन मरीजों को बेहतर इलाज के लिए अलग-अलग राज्यों के शहरों में ले जाया जा रहा है। एयर एंबुलेंस की सुविधा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को भी मिले इसका पूरा प्रयास राज्य सरकार कर रही है। हमारी सरकार की सोच है कि सभी वर्ग-समुदाय के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा एक समान मिले। राज्यवासियों को सस्ती, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा देने निमित्त राज्य सरकार कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि मैं अपनी ओर से टाटा समूह का धन्यवाद एवं आभार करता हूं। मैं आज इस मंच से विश्वास दिलाता हूं कि इस अस्पताल के संचालन के साथ-साथ राज्य के सर्वांगीण विकास में टाटा समूह को हमारी सरकार पूरा सहयोग करेगी।

    स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक दिन:
    इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि आज राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र लिए ऐतिहासिक दिन है। टाटा ट्रस्ट्स द्वारा स्थापित रांची कैंसर अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर मील का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में स्वास्थ्य सुविधाओं की दशा और दिशा में निरंतर सुधार तथा सकारात्मक बदलाव हो रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि टाटा ट्रस्टस और राज्य सरकार मिलकर कैंसर पीड़ितों का बेहतर इलाज तथा लोगों में कैंसर के प्रति जागरूकता लाने का प्रयास करेगी।

    टाटा ट्रस्ट्स कैंसर बीमारी के निदान हेतु प्रतिबद्ध:
    इस अवसर पर ट्रस्टी, टाटा ट्रस्ट्स और वाइस चेयरमैन नोएल टाटा ने कहा कि टाटा ट्रस्ट्स बीमारी के निदान से पहले उपचार के माध्यम से समग्र स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने की दिशा में काम कर रहा है। इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए, हमारी टीमें जागरूकता पैदा करने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के साथ काम कर रही हैं। कैंसर का जल्द पता लगाने के लिए स्क्रीनिंग भी कर रही हैं। हमारी प्रतिबद्ध स्वास्थ्य सेवा टीमों के समर्थन के साथ, हम यह सुनिश्चित करने की दिशा में काम करते हैं कि स्क्रीनिंग के दौरान चिन्हित कैंसर के संभावित मामलों का निदान, उपचार और ठीक होने के बाद की स्थिति की निगरानी की जाती हो, जिससे स्वास्थ्य सेवा की निरंतरता सुनिश्चित की जा सके।

    कार्यक्रम में थे मौजूद:
    इस अवसर पर विधायक दीपिका पांडेय सिंह, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, विकास आयुक्त-सह-अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना डाडेल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, सीइओ टाटा स्टील टीवी नरेंद्रन सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

    झारखंड राज्य आरोग्य सोसायटी और टाटा मेडिकल सेंटर के बीच हउआ एमओयू
    मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के कार्यान्वयन के लिए झारखंड राज्य आरोग्य सोसायटी, झारखंड स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग, झारखंड सरकार और टाटा मेडिकल सेंटर के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया। इस एमओयू से झारखंड राज्य के मरीजों को कोलकाता के अत्याधुनिक टाटा मेडिकल सेंटर में कैंसर का विश्व स्तरीय उपचार प्राप्त करने में मदद मिलेगी। समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर झारखंड राज्य आरोग्य सोसाइटी के कार्यकारी निदेशक डॉ. भुवनेश प्रताप सिंह और टाटा मेडिकल सेंटर, कोलकाता के डॉ. पी. अरुण, निदेशक और श्री संजीव कुमार अग्रवाल, मुख्य वित्तीय अधिकारी के बीच संपन्न हुआ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकर्नाटक में कांग्रेस की सरकार तय : जयराम रमेश
    Next Article हेरहंज मे बालिका आवासीय विद्यालय में वार्डन पर लगा आरोप
    admin

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version