Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, September 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»बलोचिस्तान में बीएलएफ के हमले में पाकिस्तान के दो सैन्यकर्मी मारे गए, तीन घायल
    विदेश

    बलोचिस्तान में बीएलएफ के हमले में पाकिस्तान के दो सैन्यकर्मी मारे गए, तीन घायल

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 25, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    क्वेटा (बलोचिस्तान) पाकिस्तान। बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (बीएलएफ) ने बलोचिस्तान में पाकिस्तान के दो सैन्यकर्मियों को मार गिराने का दावा किया है। बीएलएफ ने कहा कि उसके लड़ाकों के इस हमले में तीन अन्य सैन्यकर्मी घायल भी हो गए। इसके अलावा बलूचिस्तान छात्र संगठन (बीएसओ) के पुजार गुट ने अपने पूर्व अध्यक्ष जुबैर बलोच की मौत पर शोक जताते हुए उन्हें शहीद घोषित किया है।

    द बलोचिस्तान पोस्ट (पश्तो भाषा) की रिपोर्ट के अनुसार, बीएलएफ के प्रवक्ता घोरम बलूच ने मीडिया को भेजे बयान में कहा कि 24 सितंबर को सुबह 8:00 बजे अवारन क्षेत्र के बुजदाद में पाकिस्तान सेना के पैदल गश्ती दल को रिमोट कंट्रोल बम विस्फोट से निशाना बनाया गया। हमले में दो सैन्यकर्मी मारे गए और तीन घायल हो गए। प्रवक्ता ने बताया कि हमले के आधे घंटे बाद हेलीकॉप्टर आये और सैनिकों के शवों और घायलों को ले गए।

    प्रवक्ता ने बताया कि एक अन्य अभियान में 20 सितंबर को बीएलएफ ने बरखान क्षेत्र, वादी बाघाओ, परघारा में सड़क पर काम कर रही एक निर्माण कंपनी की मशीनरी पर गोलीबारी की और फिर क्रैश प्लांट सहित मशीनरी में आग लगा दी। प्रवक्ता ने बताया कि बीएलएफ ने बुजदाद में रिमोट कंट्रोल बम विस्फोट की जिम्मेदारी ली है, जिसमें दो सैन्यकर्मी मारे गए और तीन घायल हो गए। संघटन ने बरखान के बाघाओ में सड़क पर एक निर्माण कंपनी की मशीनरी पर हमले की भी जिम्मेदारी ली है।

    इस बीच बीएसओ पुजार ने अपने पूर्व अध्यक्ष ज़ुबैर बलोच की हत्या के बाद उन्हें शहीद और दागर की उपाधि प्रदान की है। संगठन के केंद्रीय प्रवक्ता के बयान में कहा गया है कि संगठन के पूर्व अध्यक्ष जुबैर बलोच शांतिपूर्ण संघर्ष और जनसेवा में विश्वास रखते थे। उनके नेतृत्व में संगठन ने हमेशा शिक्षा, न्याय और मानवाधिकारों के लिए काम किया। संगठन ने कहा है कि दलबंदिन में जुबैर बलोच के घर पर दुखद हमला हुआ, जिसमें वह शहीद हो गए।

    संगठन ने अपने पूर्व नेता की स्मृति में पांच दिन के शोक की घोषणा की और कहा कि इस दौरान सभी संगठनात्मक गतिविधियां संक्षिप्त रहेंगी तथा कार्यकर्ता विभिन्न आयोजनों के माध्यम से उनकी स्मृति को जीवित रखेंगे। उन्होंने कहा कि हम जुबैर के बलिदान को कभी नहीं भूलेंगे और शांति, न्याय और सेवा के उनके सिद्धांतों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। आरोप लगाया गया है कि जुबैर बलोच की दलबादिन में कथित तौर पर पाकिस्तान सेना और सरकारी समर्थन वाले डेथ स्क्वाड ने हत्या की है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपश्चिमी वेनेजुएला और कोलंबिया के कुछ हिस्सों में भूकंप के तेज झटके
    shivam kumar

      Related Posts

      पश्चिमी वेनेजुएला और कोलंबिया के कुछ हिस्सों में भूकंप के तेज झटके

      September 25, 2025

      रूसी विमान घुसपैठ करें तो मार गिराओ, ट्रंप का नाटो से आह्वान

      September 24, 2025

      जयशंकर ने न्यूयॉर्क में समान विचारधारा वाले दक्षिण देशों की उच्चस्तरीय बैठक की मेजबानी की

      September 24, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • बलोचिस्तान में बीएलएफ के हमले में पाकिस्तान के दो सैन्यकर्मी मारे गए, तीन घायल
      • पश्चिमी वेनेजुएला और कोलंबिया के कुछ हिस्सों में भूकंप के तेज झटके
      • कृषि योगदान बढ़ने से ही विकसित राष्ट्र बनेगा भारत: गडकरी
      • प्रधानमंत्री ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का किया उद्घाटन
      • एसएसपी ने देर रात शहर का किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version