रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने कहा कि देश में मोदी सरकार के कार्यकाल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का सम्मान बढ़ा है। देश की सुरक्षा व्यवस्था पहले से काफी मजबूत हुई है।

भगत सोमवार को हिन्दुस्थान समाचार से मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर विशेष बातचीत में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में पड़ोसी देशों से भी रिश्ते बेहतर हुए हैं।उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान बहुत सारे देशों का आर्थिक स्थिति चरमरा गयी थी, लेकिन भारत को आर्थिक रूप से कोई फर्क नहीं पड़ा। कोरोना के संकटकाल में भी दूसरे देशों को वैक्सीन देकर भारत ने सहयोग किया। लॉकडाउन सहित कई कड़े फैसले ने कोरोना जैसी महामारी से देशवासियों की रक्षा की।

मुफ्त में देशवासियों को वैक्सीन दिया गया। यह मोदी सरकार की सूझबूझ और ऐतिहासिक कार्य को दर्शाता है।

डॉ भगत ने कहा कि देश में आतंकवाद और विघटनकारी शक्तियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करते हुए मोदी सरकार ने देश को मजबूत एवं सशक्त किया है। साथ ही देश की एकता, अखंडता और भाई चारगी को बनाए रखने के लिए मोदी सरकार ने कई कदम उठाए हैं ,जो अपने आप में ऐतिहासिक है। देश की सुरक्षा में लगे सेना को मजबूत करने के लिए कई नए उपकरण से लैस किया गया है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version