Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»किसानों को केसीसी की सुविधा और छात्रों को मिलेगी छत्रवृत्ति
    झारखंड

    किसानों को केसीसी की सुविधा और छात्रों को मिलेगी छत्रवृत्ति

    sunil kumar prajapatiBy sunil kumar prajapatiMay 12, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -कृषि ऋण माफी योजना के तहत जिले 8 हजार किसानों का किया जाना है ऋण माफ
    आजाद सिपाही संवाददाता
    गुमला। उपायुक्त सुशांत गौरव ने बरसात का मौसम आने के पूर्व खरीफ फसल की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए जिले के कृषि विभाग और बैंकों को सक्रिय करते हुए किसानों तक यह सूचना उपलब्ध कराई जा रही है कि 15 जून तक सभी किसान अपनी अपनी समस्याओं का समाधान कर लें। ताकि मानसून ब्रेक करने के बाद खेती करने में उन्हें किसी तरह की परेशानी या कोई आर्थिक समस्या से किसान खेती से वंचित ना रहे।
    इसकी जानकारी देते हुए उपायुक्त सुशांत गौरव ने कहा कि 15 जून से पूर्व किसानों के लिए महत्वपूर्ण समय अंतराल है जिसके बाद किसान अपनी अपनी खेती में लग जाएंगे। इस बीच सबसे बड़ी समस्या उनके सामने निवेश योग्य राशि की होती है। किसानों को आगामी खरीफ की फसल में किसी प्रकार के आर्थिक दिक्कतों से न गुजरना पड़े इसके लिए सभी बैंकों में कृषि मित्रों के माध्यम से हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है, जहां कोई भी किसान केसीसी ऋण लेने या केसीसी ऋण माफी से किसी भी तरह की समस्या का निदान करा सकते हैं। जिसके लिए किसान अपने नजदीकी बैंक में पूर्वाह्न 11:00 से लेकर अपराह्न 1:00 बजे के बीच कभी भी जाकर कृषि लोन, केसीसी, ऋण माफी, नरेगा, आधार लिंकेज आदि से संबंधित विषयों पर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। बताते चलें कि जिले के 63 बैंक के ब्रांचों में कृषि हेल्प डेस्क लगाया जाएगा।

    उपायुक्त ने बताया कि कृषि ऋण माफी योजना के तहत जिले के लगभग 8 हजार किसानों का लंबित ऋण माफी किया जाना है। इसके लिए किसान अपने नजदीकी बैंकों में जाकर अपना ई केवाईसी करवा सकते हैं। जिसमें बैंक द्वारा किसानों के अकाउंट से प्रतीकात्मक एक रुपए की राशि काटते हुये ऋण राशि माफ कर दी जाएगी। इसको लेकर किसान सहायता केंद्र में किसानों को सहायता भी दी जाएगी।
    इसके अलावा उपायुक्त ने जानकारी दी कि आगामी 16 एवं 17 मई 2023 को प्रखंड स्तरीय कैंप का भी आयोजन किया जाएगा जहां कृषि संबंधित समस्याओं के निदान करने के साथ-साथ छात्रवृत्ति योजना के लाभुक विद्यार्थी जिनका बैंक से संबंधित त्रुटियों या बैंक अकाउंट के नहीं होने के कारण छात्रवृत्ति की राशि नहीं प्राप्त कर पा रहे हैं उनके लिए भी एक स्टॉल लगाते हुए बैंक संबंधित सभी समस्याओं का हल किया जाएगा। वहीं कैंप में पेंशन संबंधित समस्याओं का भी एक काउंटर लगाया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि 15 जून से पहले सभी परिवारों को इन सभी सुविधाओं से अच्छादित करना है जिसके लिए उपायुक्त ने अधिक से अधिक लोगों को कैंप में आकर इन सभी सुविधाओं का लाभ लेने की अपील की। 16 एवं 17 मई को सभी प्रखंडों के अलावा टोटो एवं कोटाम में भी कैंप का आयोजन किया जाएगा। वहीं छुटे हुए लाभुक जो उक्त दिनांक में नहीं आ सकेंगे उनके लिए पुन: 29 एवं 30 मई को कैंप का आयोजन किया जाएगा।
    कैंप में कृषि मित्र, उद्यमी मित्र, शिक्षा विभाग की टीम, जेएसएलपीएस की टीम, प्रज्ञा केंद्र मौजूद रहेंगे। जिनके द्वारा उक्त संबंधित विषयों पर सेवा दी जाएगी। उक्त कैंप के संचालन हेतु उपायुक्त ने उप विकास आयुक्त हेमंत सती को नोडल पदाधिकारी बनाया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजनहित में विकल्प पर काम करे रेलवे : शशि भूषण राय
    Next Article आवास पूर्ण नहीं करनेवाले लाभुकों पर राशि वापसी की होगी कार्रवाई : बीडीओ
    sunil kumar prajapati

      Related Posts

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025

      लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

      June 5, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version