कुजू। शिव आस्था का मंडा पर्व करमा दक्षिणी पंचायत के सुगिया में सोमवार को धूमधाम के साथ संपन्न हो गया। मंडा पर्व को लेकर मेले में रविवार की रात्रि में छऊ नृत्य का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन झामुमो मांडू प्रखंड उपाध्यक्ष मोहरलाल महतो ने फीता काटकर की। छऊ नृत्य में पुरुलिया बंगाल से आये कलाकारों ने रात भर एक से एक प्रस्तुति कर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। जिसके बाद अहले सुबह 202 शिव भक्तों ने स्थानीय तालाब में स्नान ध्यान कर नये वस्त्र का धारण कर नाचते- गाते शिव मंदिर परिसर पहुंचे। जहा पंडित जनार्दन तिवारी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा अर्चना कराया गया, जिसके बाद सभी शिव भक्त दहकते अंगारों पर चल कर अपने शिव भक्ति का परिचय दिया। साथ ही पीठ में नुकीले कील चुभवाकर करीब 31 फीट ऊंचे बनस झूला कर शिव के प्रति अपनी आस्था जतायी। मौके पर सहदेव महतो, पुनीत करमाली, रामेश्वर महतो, प्रेमचंद मुंडा, बीरबल मुंडा, संजय मुंडा, सुखदेव राम मुंडा, निर्मल महतो, बाबू चंद मरांडी, शिवलाल मुंडा, अर्जुन मुंडा, उमेश करमाली, किरण, देवचरण महतो, कांशी करमाली, लालधारी महतो आदि मौजूद थे।