रांची। झारखंड सरकार के आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर भाकपा (माओवादी ) संगठन के पांच नक्सली आज (सोमवार) को सरेंडर करेंगे। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में 10 लाख का ईनामी जोनल कमांडर अमरजीत यादव उर्फ टिंगू , पांच लाख का ईनामी सब – जोनल कमांडर सहदेव यादव उर्फ लटन, सब – जोनल कमांडर नीरू यादव उर्फ सलीम, सब – जोनल कमांडर संतोष भुईया उर्फ सुकन और दस्ता सदस्य अशोक बैगा उर्फ अशोक परहिया शामिल है।

सभी नक्सली झारखंड पुलिस एवं सीआरपीएफ के पदाधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण करेंगे। यह जानकारी पुलिस प्रवक्ता एवी होमकर ने दी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version