किशनगंज। नेपाल में भूस्खलन से किशनगंज के चार किशोरों की मौत हो गई। चारों मजदूरी के लिए किशनगंज से नेपाल गए थे लेकिन इस हादसे ने चारों की जान ले ली। मृतकों में जिले के दिघलबैंक थाना क्षेत्र के बैरबन्ना निवासी मो. अब्दुल, मो. तौसीफ, मो. मुजफ्फर और मो. अजीमुद्दीन (चारों 16 से 18) हैं। चारों नेपाल में ही मजदूरी करते थे। उनक परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
दिघलबैंक थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने शनिवार को बताया कि घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों ने पुलिस को दी। शवों का पोस्टमार्टम नेपाल में ही होगा। फिलहाल किशनगंज पुलिस परिजनों से बातचीत कर रही है।