Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 7
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»छात्रा नवेदिता हत्याकांड: आरोपी ने फेसबुक लाइव आकर खुद को मारी गोली
    Top Story

    छात्रा नवेदिता हत्याकांड: आरोपी ने फेसबुक लाइव आकर खुद को मारी गोली

    adminBy adminMay 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -अंकित ने नवेदिता को शुक्रवार को हरमू में गोली मारी थी
    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। शुक्रवार को राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के पटेल पार्क स्थित हरमू नंद नगर में नवेदिता नाम की छात्रा की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी अंकित कुमार ने आत्महत्या कर ली है। अंकित ने शनिवार को कोकर में खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए बिहार के नवादा समेत कई ठिकाने पर छापेमारी कर रही थी। अंकित कुमार अरगोड़ा में किराये का मकान लेकर रहता था। अंकित और निवेदिता के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दो माह से निवेदिता अंकित से बात नहीं कर रही थी। इससे नाराज होकर अंकित ने इस घटना को अंजाम दिया था। जानकारी के मुताबिक निवेदिता शुक्रवार को अपनी सहेली श्रृष्टि कुमारी के साथ हरमू बाजार में नाश्ता करने के लिए गयी थी। शाम 6.15 बजे वह नाश्ता करने के बाद हॉस्टल लौट रही थी। वह जब हॉस्टल से 50 मीटर की दूर पर पहुंची तभी अंकित कुमार उसके पास पहुंचा और उसने निवेदिता से पूछा कि मुझसे बात क्यों नहीं कर रही हो। निवेदिता ने उसकी बात का कोई जवाब नहीं दिया। इसी दौरान अंकित ने निवेदिता को तीन गोली मार दी। एक गोली निवेदिता की आंखों में लगी, जबकि दो गोली छाती में लगी। वहीं गोली छिटकने से उसकी सहेली श्रृष्टि भी घायल होकर सड़क पर गिर गयी। गोली की आवाज सुन कर आसपास के लोग घरों से निकले तब तक अंकित मौके से फरार हो गया था। अंकित को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी अभियान चला रही थी कि इस बीच उसने आत्महत्या कर ली।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपूछताछ में इडी को सहयोग नहीं कर रहे हैं छवि रंजन
    Next Article वायरल वीडियो प्रकरण में सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा नेताओं से मांगा जवाब
    admin

      Related Posts

      सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा

      July 6, 2025

      जगन्नाथपुर घूरती रथयात्रा में दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालू, बारिश में भी दिखी रथ खींचने की ललक

      July 6, 2025

      बिरसा नगर से कार और जेवर चोरी कर भागे चोर

      July 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा
      • एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
      • डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल
      • छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे
      • डिजिटल शिक्षा के युग में टैबलेट छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन सिद्ध होगा: कुलपति
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version