रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर बुधवार को रांची पहुंचेंगी। वे यहां 26 मई तक रहेंगी। उनके रांची आगमन की तमाम तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से राजभवन के बीच मंगलवार को मॉक ड्रिल किया गया।
मॉक ड्रिल में एसपी ट्रैफिक, ट्रैफिक डीएसपी समेत पुलिस विभाग के वरीय पदाधिकारी मॉक ड्रिल में शामिल हुए। इस दौरान एयरपोर्ट से राजभवन के बीच ट्रैफिक को रोक कर रखा गया। सेना के 10 बुलेट बाइक की टीम भी मॉक ड्रिल में शामिल थे। राष्ट्रपति की सुरक्षा के मद्देनजर 24 मई को वैद्यनाथ मंदिर में सुबह 6 बजे से 10.30 बजे तक आम श्रद्धालुओं के पूजन व दर्शन पर रोक रहेगी। इसके बाद मंदिर से 10.10 बजे सर्किट हाउस के लिए रवाना होंगी। वहां कुछ देर रुकने के बाद 11.20 बजे देवघर एयरपोर्ट से रांची के लिए रवाना हो जाएंगी।