Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»बिहार के बथनाहा से नेपाल कस्टम यार्ड तक शुरू होने वाले कार्गो रेल सेवा का अधिकारियों ने लिया जायजा
    बिहार

    बिहार के बथनाहा से नेपाल कस्टम यार्ड तक शुरू होने वाले कार्गो रेल सेवा का अधिकारियों ने लिया जायजा

    adminBy adminMay 31, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अररिया। भारत-नेपाल के लोगों को आगामी एक जून को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार नई सौगात देने जा रही है। बिहार के जोगबनी और नेपाल की आर्थिक नगरी बिराटनगर क्रॉस बॉर्डर रेल लिंक प्रोजेक्ट अंतर्गत बथनाहा से नेपाल कस्टम यार्ड तक गुरुवार को कार्गो रेल सेवा की शुरुआत होने जा रही है।

    उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे (एनएफ) मालीगांव के एजीएम सतेन्द्र कुमार बुधवार को स्पेशल ट्रेन से बथनाहा पहुंचे। मौके पर उनके साथ डीआरएम सहित रेलवे की पूरी टीम मौजूद थी। यहां उन्होंने स्टेशन पर बन रहे उद्घाटन समारोह स्थल सहित पूरी तैयारी का जायजा लिया व मातहत कर्मियों को कुशलता से कार्य को अंजाम देने तथा प्रबंधन अच्छी तरह से करने को निर्देशित किया। इसके बाद एजीएम ने स्पेशल ट्रेन से इंडियन कस्टम यार्ड एवं नेपाल कस्टम यार्ड के कार्यों का भी जायजा लिया।

    एजीएम सतेन्द्र कुमार के साथ कटिहार डीआरएम कर्नल एस के चौधरी,एडीआरएम बी के चौधरी,सीनियर डीओएम अमित सिंह,सीनियर डीएनसी सुधांशु नगाइच,सीनियर डीएसटीई गौरव राजपाल,सीनियर डीएमसी आइसी एएन झा,स्टेशन अधीक्षक राहुल कुमार समेत बड़ी संख्या में अधिकारी थे।इससे पहले कल मंगलवार को डीआरएम कटिहार ने भी इस कार्य का स्वयं निरीक्षण किया था।

    उल्लेखनीय है कि भारत-नेपाल को जोड़ने वाली जोगबनी-बिराटनगर क्रॉस बॉर्डर रेल लिंक प्रोजेक्ट के तहत बथनाहा से नेपाल कस्टम यार्ड तक कार्गो ट्रेन परिचालन की शुरुआत दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल संयुक्त रूप से डिजिटल माध्यम से करेंगे।वहीं बथनाहा में कार्गो ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रैली बोर्ड के चेयरमैन,एनएफ रेलवे के जीएम चेतन कुमार श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी रवाना करेंगे।कार्यक्रम में भारत और नेपाल के विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के भी शामिल होने की बात कही जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकैबिनेट : सहकारिता के माध्यम से 700 लाख टन भंडारण क्षमता विकसित करेगी केंद्र सरकार
    Next Article नैतिकता को कूड़ेदान में दाल दिया है हरिवंश ने : ललन सिंह
    admin

      Related Posts

      मुख्यमंत्री ने भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना कर की विश्व कल्याण की कामना

      May 12, 2025

      बिहार के मोतिहारी से 10 लाख का इनामी खलिस्तानी आतंकी गिरफ्तार

      May 12, 2025

      Auto Draft

      May 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रात 8 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित
      • धनबाद में पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर: बाबूलाल का सरकार से सवाल- डीआइजी बड़ा या डीएसपी?
      • पाकिस्तान ने कुछ किया, तो भारत करेगा तीखा पलटवार… पीएम मोदी की जेडी वेंस को दो टूक चेतावनी
      • एयरस्ट्राइक पर एयरमार्शल बोले- भय बिनु होय ना प्रीत:सेना ने कहा- आतंकियों के खिलाफ लड़ाई को पाकिस्तानी सेना ने अपना बना लिया
      • ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए भाजपा ने भारतीय सेना का जताया आभार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version