Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»सपा के एक सांसद और पांच विधायक भी मुरादाबाद में नहीं दौड़ा पाए ‘साइकिल’
    Breaking News

    सपा के एक सांसद और पांच विधायक भी मुरादाबाद में नहीं दौड़ा पाए ‘साइकिल’

    azad sipahiBy azad sipahiMay 14, 2023Updated:May 14, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – मुरादाबाद जनपद की 11 निकाय सीटों में सिर्फ एक पालिका परिषद व एक नगर पंचायत में चली सपा की साइकिल
    – मुरादाबाद नगर निगम के 70 वार्डों में सिर्फ तीन वार्डों में समाजवादी पार्टी को मिली जीत

    मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी (सपा) का गढ़ कहे जाने वाले मुरादाबाद जनपद में समाजवादी पार्टी के एक सांसद और पांच विधायक मिलकर भी स्थानीय निकाय चुनाव में साइकिल को नहीं दौड़ा पाए। अक्सर विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले मुरादाबाद से सपा सांसद डॉ. एसटी हसन लोकसभा में समाजवादी पार्टी संसदीय दल के नेता भी हैं।

    मुरादाबाद के 11 निकायों में एक नगर निगम, दो पालिका परिषद और आठ नगर पंचायत हैं। नगर निगम की महापौर सीट पर समाजवादी पार्टी की करारी हार हुई और मुरादाबाद नगर निगम के 70 वार्डों में सिर्फ 03 वार्डों में समाजवादी पार्टी की साइकिल चली। मुरादाबाद की दो नगर पालिका परिषदों में सिर्फ बिलारी पालिका परिषद पर सपा उम्मीदवार रघुराज यादव ने जीत दर्ज की। इसके अलावा आठ नगर पंचायतों में सिर्फ एक सीट कांठ नगर पंचायत ही सपा के खाते में आई। कांठ नगर पंचायत चेयरमैन पद पर सपा उम्मीदवार इकबाल आलम ने जीत दर्ज की।

    स्थानीय निकाय चुनाव 2023 में मुरादाबाद महापौर सीट पर सपा ने निर्यातक रईसुद्दीन नईमी को सपा ने प्रत्याशी बनाया था जो मेयर चुनाव में अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए और चौथे स्थान पर रहे। पहले स्थान पर रहे भाजपा के उम्मीदवार विनोद अग्रवाल को 121475 वोट, दूसरे स्थान पर रहे कांग्रेस के मोहम्मद रिजवान कुरैशी को 117832, तीसरे स्थान पर रहे बसपा के मोहम्मद यामीन को 15858 और चौथे स्थान पर रहे समाजवादी पार्टी के सैय्यद रहीसउद्दीन नईमी को 13447 मत मिले।

    ठाकुरद्वारा नगर पालिका परिषद में चेयरमैन पद पर सपा उम्मीदवार इरफान अहमद दूसरे स्थान पर रहे। नगर पंचायत पाकबाड़ा में चेयरमैन पद पर सपा उम्मीदवार नईम चौथे स्थान पर रहे। अगवानपुर नगर पंचायत में चेयरमैन पद पर सपा उम्मीदवार फरहा मिल्की दूसरे स्थान पर रहीं। नवगठित महमूदपुर माफी नगर पंचायत में चेयरमैन पद पर सपा उम्मीदवार रजनी दूसरे स्थान पर रहीं। उमरी कला नगर पंचायत में चेयरमैन पद पर सपा उम्मीदवार जमशेद शहीद दूसरे स्थान पर रहे। ढकिया नगर पंचायत में चेयरमैन पद पर सपा उम्मीदवार गुड्डी दूसरे स्थान पर रहीं। कुंदरकी नगर पंचायत में चेयरमैन पद पर सपा उम्मीदवार तीसरे स्थान पर रहे।

    मुरादाबाद लोकसभा से सपा के सांसद डॉ. एसटी हसन के अलावा विधायकों में मुरादाबाद की ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट पर सपा से नवाब जान, मुरादाबाद देहात विधानसभा सीट पर सपा से नासिर कुरेशी, मुरादाबाद की बिलारी विधानसभा सीट पर सपा से फहीम इरफान, मुरादाबाद की कांठ विधानसभा सीट पर सपा से कमाल अख्तर, मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा सीट पर सपा संभल सांसद डॉक्टर सफीक उर रेहमान वर्क के पोते जियाउर रहमान बर्क सपा से विधायक हैं। मुरादाबाद जनपद में सपा के एक सांसद और पांच विधायक होने के बावजूद भी सपा की साइकिल बुरी तरह पंचर हो गईं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजन संघर्ष यात्रा : हजारों समर्थकों के साथ जयपुर की तरफ पैदल बढ़ रहे पायलट
    Next Article बैलेट पेपर से चुनाव होने पर बसपा मेयर चुनाव जरूर जीतती : मायावती
    azad sipahi

      Related Posts

      भाजपा के नेता सेना का अपमान कर रहे : सुप्रियो

      May 16, 2025

      गुरुजी के विचारों से भटक गया झामुमो : सुदेश

      May 16, 2025

      भुज एयरबेस पर रक्षामंत्री राजनाथसिंह ने भरी हुंकार, बोले- जितनी देर में लोग नाश्ता करते हैं, उतने में आपने दुश्मनों को निपटा दिया

      May 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बाबूलाल मरांडी ने मोरहाबादी से अतिक्रमण हटाने ने पर जताई आपत्ति, कहा- डीसी मुआवजा दें
      • भाजपा के नेता सेना का अपमान कर रहे : सुप्रियो
      • गुरुजी के विचारों से भटक गया झामुमो : सुदेश
      • भुज एयरबेस पर रक्षामंत्री राजनाथसिंह ने भरी हुंकार, बोले- जितनी देर में लोग नाश्ता करते हैं, उतने में आपने दुश्मनों को निपटा दिया
      • भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ ने नाकाम की तस्करी की कोशिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version