Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»PM MODI ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री से द्विपक्षीय वार्ता में उठाया मंदिरों पर हमले का मुद्दा
    Breaking News

    PM MODI ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री से द्विपक्षीय वार्ता में उठाया मंदिरों पर हमले का मुद्दा

    azad sipahiBy azad sipahiMay 24, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीज के बीच बुधवार को द्विपक्षीय वार्ता हुई। प्रधानमंत्री ने इस दौरान ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर हो रहे हमलों का मुद्दा उठाया। साथ ही ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री को भारत में होने वाले क्रिकेट विश्व कप के लिए आमंत्रित किया।

    प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में सोमवार को ऑस्ट्रेलिया पहुंचे थे। आज प्रधानमंत्री का औपचारिक स्वागत किया गया। उन्हें सिडनी में एडमिरल्टी हाउस में सेरेमोनियल गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

    बैठक के बाद दोनों नेताओं ने साझा बयान जारी किया। इसी दौरान प्रधानमंत्री मोदी और एंथनी अल्बनीस दोनों देशों के बीच समझौता ज्ञापनों के आदान-प्रदान के साक्षी बने। साझा बयान में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इससे पहले भी वह ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर हो रहे हमलों का मुद्दा उठा चुके हैं। अपने कार्यों या विचारों से भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों के बीच मैत्रीपूर्ण और मधुर संबंधों को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अल्बनीस ने आज उन्हें एक बार फिर आश्वासन दिया कि वे भविष्य में भी ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।

    साझा बयान में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच संपर्क संबंधों में काफी तेजी आई है। उन्होंने क्रिकेट की भाषा में कहा कि अब यह टी 20 मोड पर चल पड़ी है। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में यह उनकी ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री से छठी मुलाकात है। प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि वार्ता के दौरान खनन और महत्वपूर्ण खनिजों पर रणनीतिक सहयोग पर रचनात्मक चर्चा हुई। दोनों देशों ने हरित हाइड्रोजन पर एक टास्क फोर्स स्थापित करने का निर्णय लिया है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने इस साल भारत में होने वाले क्रिकेट विश्व कप के लिए प्रधानमंत्री और ऑस्ट्रेलिया की जनता को भारत आने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि इसी दौरान भारत में उन्हें दीवाली उत्सव देखने को मिलेगा। आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देशों ने वार्ता के दौरान भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते को शीघ्र पूरा करने के अपनी साझा आकांक्षा को दोहराया। साथ ही बेंगलुरु में नया ऑस्ट्रेलियाई महावाणिज्य दूतावास खोला जाएगा। यह ऑस्ट्रेलियाई व्यवसायों को भारत के तेजी से बढ़ते डिजिटल और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र से जोड़ने में मदद करेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड के तीन दिवसीय दौरे पर, देवघर में राज्यपाल ने की अगवानी
    Next Article पटना से कोलकाता जा रहे इंडिगो के विमान पर मौसम का खलल, रांची में कराई गई लैंडिंग
    azad sipahi

      Related Posts

      हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई

      May 21, 2025

      मुर्शिदाबाद हिंसा पर भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस को घेरा

      May 21, 2025

      मुंबई-कोलकाता सहित देश के कई शहरों में इडी की छापेमारी

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई
      • शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो
      • शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई
      • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
      • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version