Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»लोहरदगा»उत्कृष्ट विद्यालय : लोहरदगा में नदिया हिंदू हाई स्कूल का नाम बदलने से लोगों में आक्रोश
    लोहरदगा

    उत्कृष्ट विद्यालय : लोहरदगा में नदिया हिंदू हाई स्कूल का नाम बदलने से लोगों में आक्रोश

    adminBy adminMay 29, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लोहरदगा। झारखंड सरकार ने आदर्श विद्यालय योजना के तहत विकसित किए गए 80 उत्कृष्ट विद्यालयों का नाम बदल दिया है। अब सभी विद्यालय सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के नाम से जाने जाएंगें। इसी क्रम में लोहरदगा नदिया हिंदू हाई स्कूल का नाम भी परिवर्तित कर उसके स्थान पर अब सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस लोहरदगा कर दिया गया है। इसे लेकर स्थानीय लोगों में तीखा आक्रोश है।

    लोहरदगा के नदिया हिंदू हाई स्कूल की स्थापना आजादी से पूर्व 1931 ईस्वी में हुई थी। बिड़ला ने स्कूल बनाने के लिए जमीन दी थी। यह जमीन मौजा नदिया में थी, इसलिए उस समय के लोगों ने इस स्कूल का नामकरण नदिया हिंदू हाई स्कूल किया था। इस स्कूल का इतिहास काफी गौरवशाली रहा है। यहां से पढ़ाई करने वाले अनेक छात्रों ने देश का मान बढ़ाया है। यह इस क्षेत्र की एक प्रमुख धरोहर है।

    अब झारखंड सरकार ने इस स्कूल का नाम बदलकर सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस लोहरदगा कर दिया है। सरकार ने यह भी निर्णय लिया है कि जिन स्कूलों में महापुरुषों का नाम है, वहां महापुरुषों के नाम नहीं हटाकर उसके बाद सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस जोड़ा जाएगा। लोगों ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि नदिया हिंदू हाई स्कूल का नाम इस क्षेत्र के जन भावनाओं से जुड़ा हुआ है। नदिया हिंदू नाम हटने से इस क्षेत्र के लोग क्षुब्ध एवं आक्रोशित है। इसके नाम में परिवर्तन से लोगों की भावना आहत हो रही है। पिछले दिनों इसको लेकर जय श्री राम समिति की बैठक भी आयोजित की गई और आंदोलन की रणनीति तैयार की गई।

    विभागीय सचिव ने किया नोटिफिकेशन जारी: डीईओ
    इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी सुनंदा दास ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि ये सही बात है और अब लोहरदगा का नदिया हिंदू हाई स्कूल का नाम अब सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस लोहरदगा होगा। शिक्षा सचिव के द्वारा इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।

    ये गलत है, जरूरत पड़ी तो मैं न्यायालय की शरण में जाऊंगा : मदनमोहन पांडेय
    शिक्षाविद मदन मोहन पांडे का कहना है कि यह सरकार का निर्णय सरासर गलत है। बिरला जी ने जमीन दान में दी थी तो शर्त यही थी कि इस विद्यालय का नाम नदिया हिंदू उच्च विद्यालय ही होगा। इसके भवन निर्माण में राय साहब बलदेव साहू ,श्री कृष्ण साहू, मनु बाबू सहित अन्य लोगों ने भी आर्थिक मदद की थी। नियम यह भी है कि आप किसी भी स्कूल का नाम नहीं बदल सकते हैं। स्कूल से हिंदू नाम हटाना सरासर गलत है। आप इसे नदिया हिंदू स्कूल ऑफ सीएम एक्सीलेंस कर सकते हैं। यदि यही स्थिति रही तो ऐसे में कोई भी व्यक्ति जमीन दान में नहीं देगा। यह सरकारी जमीन नहीं है। यह स्कूल के लिए दी गई है। यह गलत हो रहा है। आवश्यकता पड़ी तो मैं उच्च न्यायालय की शरण में जाऊंगा।

    भाजपा नेता ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि विद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार में नदिया हिंदू हाई स्कूल शब्द आज भी अंकित है। और यह लोहरदगा का गौरव प्राप्त विद्यालय नदिया हिन्दू उच्च विद्यालय के नाम से हिन्दू शब्द को हटाने का निर्णय लेकर राज्य सरकार लोहरदगा के ऐतिहासिक महत्व के साथ-साथ सनातन भावनाओं के साथ भी खिलवाड़ करने का कार्य कर रही है। इसके विरुद्ध जन भावना को जागृत करने की आवश्यकता है तथा एकजुट होकर शीघ्र ही आन्दोलनात्मक कार्यक्रम की तैयारी करने की जरूरत हैं।

    हिंदू समाज की बड़ी आबादी मर्माहत: रितेश कुमार
    विहिप नेता रितेश कुमार साहू नदिया हिंदू उच्च विद्यालय का नाम परिवर्तित किए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहते हैं कि ऐतिहासिक धरोहर के साथ छेड़छाड़ दुर्भाग्यपूर्ण है। यदि परिवर्तन ही करना था तो ऐतिहासिक नाम के साथ परिवर्तन होना चाहिए ना कि उसे विलोपित कर नाम परिवर्तन किया जाए। इससे हिंदू समाज की एक बड़ी आबादी मर्माहत हुई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराज्यपाल ने गृह मंत्री से की मुलाकात
    Next Article गरीब-जरूरतमंदों को विकास की मुख्यधारा में लायी मोदी सरकार: निर्मला सीतारमण
    admin

      Related Posts

      धनबाद में पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर: बाबूलाल का सरकार से सवाल- डीआइजी बड़ा या डीएसपी?

      May 12, 2025

      रांची में दो युवकों की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

      May 12, 2025

      होटल के कमरे से युवती की संदिग्ध स्थिति में शव बरामद

      May 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी का पाक को संदेश, ‘पानी और खून एक साथ नहीं बह सकता’
      • ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रात 8 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित
      • धनबाद में पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर: बाबूलाल का सरकार से सवाल- डीआइजी बड़ा या डीएसपी?
      • पाकिस्तान ने कुछ किया, तो भारत करेगा तीखा पलटवार… पीएम मोदी की जेडी वेंस को दो टूक चेतावनी
      • एयरस्ट्राइक पर एयरमार्शल बोले- भय बिनु होय ना प्रीत:सेना ने कहा- आतंकियों के खिलाफ लड़ाई को पाकिस्तानी सेना ने अपना बना लिया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version