रांची। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने राजस्थान के दो विधायकों के खिलाफ सोमवार को कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करायी है।
दर्ज शिकायत में कहा गया है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को राजस्थान के विधायक मणिकांत राठौर और मदन दिलावर ने जान से मारने की धमकी दी है। यह धमकी कर्नाटक चुनाव प्रचार के दौरान दी गयी है। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उनके परिवार पर जान का खतरा मंडरा रहा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर पूरे देश में भाजपा विधायकों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी जा रही है। इसी के तहत प्रदेश कांग्रेस की ओर से कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए एफआईआर दर्ज कर कारवाई की मांग की गयी।

कोतवाली इंस्पेक्टर शैलेश कुमार ने बताया कि कांग्रेस की ओर से भाजपा के दो विधायकों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गयी है। मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी गयी है। निर्देश मिलते ही मामले में आगे की कार्रवाई की जायेगी।

इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस नेता राकेश सिन्हा, अमूल नीरज खलखो, रविंद्र सिंह, राजीव रंजन प्रसाद, अजहर पप्पू, बेलस तिर्की, अजय सिंह आदि उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version