Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, November 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»जातीय आधारित गणना का काम रोकना आश्चर्यजनक : विजय चौधरी
    राज्य

    जातीय आधारित गणना का काम रोकना आश्चर्यजनक : विजय चौधरी

    sunil kumar prajapatiBy sunil kumar prajapatiMay 5, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। वित्त मंत्री एवं जद (यू) के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि उच्च न्यायालय द्वारा राज्य सरकार के जातीय आधारित गणना का काम रोक देना आश्चर्यजनक है। इस आदेश के अनुसार राज्य सरकार अपनी आबादी के विभिन्न समूहों की गणना एवं उनके आर्थिक स्थिति का सर्वेक्षण नहीं करा सकती है।

    विजय चौधरी ने कहा कि प्रश्न यह है कि कल्याणकारी राज्य में विभिन्न गरीब एवं वंचित परिवारों की पहचान कर उन्हें विशेष लाभ प्रदान करने के लिए योजनाएं फिर कैसे बन पायेंगी ? न्यायालय ने दोनों तरह की बातें की हैं, जिसमें कहा गया है कि विधानमंडल में जब सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित हुआ, तो फिर इसके लिए कानून क्यों नहीं बनाया गया है ? इसके विपरीत इसी आदेश में यह भी कहा गया है कि इस पर कानून बनाना विधान सभा के क्षेत्राधिकार से बाहर है।

    दूसरी ओर, इसी प्रकार की सूचनाएं जब केंद्र सरकार के द्वारा सामान्य जनगणना में ली जाती हैं तो उससे निजता के अधिकार का हनन नहीं होता, तो फिर वैसी ही सूचनाएं अगर राज्य सरकार संकलित करती है, तो फिर किसी व्यक्ति के निजता के अधिकार का हनन कैसे होगा जबकि आज सूचना के अधिकार के जमाने में सभी लोगों को सूचनाएं पाने का अधिकार प्राप्त है।

    वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश पर भाजपा नेताओं की अकबकाहट स्पष्ट प्रतीत हो रही है। इस फैसले में भी उनकी हठता सरकार के विरोध का अवसर ही दिखता है। उन्होंने कहा कि यह गणना हर जाति में गरीबों की पहचान करने की थी, जिसके आधार पर भविष्य में वास्तविक संख्या का पता लगाकर हर जाति के गरीब लोगों के लिए योजनाएं बनायी जाती। बिहार की जनता इस बात को समझ रही है कि जनहित में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस कल्याणकारी मुहिम को रोकने में किन-किन दलों और किन-किन लोगों की क्या-क्या भूमिका रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरिम्स : पीएचडी प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी, 25 अभ्यर्थियों का चयन
    Next Article मोतिहारी पुलिस ने 112 किलो गांजा व प्रतिबंधित कफ सीरप के साथ दो नेपाली तस्कर को किया गिरफ्तार
    sunil kumar prajapati

      Related Posts

      देश को दहलाने की साजिश बेनकाब, सात आतंकियों की गिरफ्तारी से 2900 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक बरामद

      November 10, 2025

      विपक्ष ने चुनाव प्रचार के दौरान एसआईआर और ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के बारे में फैलाई अफवाह : विजय चौधरी

      November 10, 2025

      सीमांचल बनेगा किंगमेकर! बिहार चुनाव की सियासी रण का नया मोर्चा, राष्ट्रीय राजनीति पर असर तय

      November 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में धमाका:11 की मौत, कई घायल
      • देश को दहलाने की साजिश बेनकाब, सात आतंकियों की गिरफ्तारी से 2900 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक बरामद
      • रमा खलखो बनी प्रदेश कांग्रेस महिला कमेटी की अध्यक्ष
      • झारखंड कैबिनेट की बैठक 12 नवंबर को, लिए जाएंगे कई अहम फैसले
      • विपक्ष ने चुनाव प्रचार के दौरान एसआईआर और ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के बारे में फैलाई अफवाह : विजय चौधरी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version