Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, October 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»उत्तर प्रदेश में चक्रवाती तूफान ‘मोचा’ के असर पर संशय बरकरार
    राज्य

    उत्तर प्रदेश में चक्रवाती तूफान ‘मोचा’ के असर पर संशय बरकरार

    sunil kumar prajapatiBy sunil kumar prajapatiMay 4, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – तूफान की गति बढ़ने पर उत्तर प्रदेश में तेज आंधी के साथ होगी बारिश
    कानपुर। समुद्री गतिविधियों में बढ़ रही हलचल से इस साल का पहला चक्रवाती तूफान ‘मोचा’ सक्रिय होने को अग्रसर है। यह तूफान उत्तर प्रदेश में कहां तक असर डालेगा इस पर संशय बरकरार है। फिलहाल इसके जद में ओडिशा सहित तटीय राज्य और पूर्वोत्तर के राज्य आ सकते हैं। अगर गति बढ़ी तो उत्तर प्रदेश में भी इसका असर पड़ेगा और तेज आंधी के साथ बारिश होगी।

    चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस.एन. सुनील पाण्डेय ने गुरुवार को बताया कि मई के दूसरे सप्ताह में तूफान आने के आसार हैं। सप्ताह के अंत तक या फिर अगले महीने की शुरूआत में चक्रवाती तूफान की प्रबल आशंका है। इस चक्रवात का असर पूर्वी भारत से लेकर बांग्लादेश और म्यांमार तक रहने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिक कम दबाव में हो रहे बदलाव पर नजर बनाए हुए हैं। यदि यह चक्रवात सक्रिय होता है तो यह ‘मोचा’ नाम से जाना जाएगा। यमन ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवात का नाम ‘मोचा’ रखा है। 5 मई तक दक्षिण बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। यह और तीव्र होकर डिप्रेशन में बदल सकता है। हालांकि, यह चक्रवात में बदलेगा या नहीं, इस बारे में कोई साफ जानकारी नहीं है। कम दबाव का क्षेत्र बनने के बाद यह साफ हो जाएगा कि चक्रवात बनेगा या नहीं।

    बताया कि इस कम दबाव के क्षेत्र का ओडिशा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। कुछ वैज्ञानिकों का कहना है कि समुद्र की सतह के गर्म तापमान से चक्रवात बन जाता है, इसलिए यह देखना होगा कि डिप्रेशन या अवसाद कैसे तीव्र होता है। साल 2022 में चक्रवात ‘असानी’ मई के पहले सप्ताह में बना था और मई के दूसरे सप्ताह में सिमट गया था। इसने मॉनसूनी हवाओं को अंडमान सागर में खींच लिया था, लेकिन ये इन्हें आगे नहीं खींच पाया। अभी तक अधिकतर चक्रवातों का गठन मई के महीने में होता देखा गया है। इससे पहले के वर्षों में भी इस माह में आसनी, तौकते और यास आदि चक्रवातों ने दस्तक दी थी। बंगाल की खाड़ी में चक्रवात आएगा या नहीं और इसके संभावित प्रकोप के बारे में अभी सटीक भविष्यवाणी नहीं की जा सकती है। रही बात उत्तर प्रदेश की तो इस तूफान की गति पर निर्भर करता है। अगर समुद्री हलचल से गति बढ़ी तो आंधी के साथ तेज बारिश की संभावना बढ़ जाएगा। फिलहाल उत्तर प्रदेश में मोचा चक्रवात के असर पर संशय बरकरार है और मौसम वैज्ञानिक बराबर नजर बनाये हुए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleस्कूल ऑफ एक्सीलेंस में नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ 
    Next Article चार जिलों की चुनावी सभाओं में विपक्ष पर बरसे योगी
    sunil kumar prajapati

      Related Posts

      विपक्षी दल भारत को धर्मशाला बनाना चाहते हैं : गिरिराज सिंह

      October 28, 2025

      सरकारी नौकरी के नाम पर जनता को गुमराह कर रहा महागठबंधन: सम्राट चौधरी

      October 28, 2025

      दो राज्यों की वोटर लिस्ट में नाम होने के मामले में प्रशांत किशोर काे निर्वाची पदाधिकारी ने भेजा नाेटिस

      October 28, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भूकंप से हिला तुर्किये, बालिकेसिर प्रांत में सबसे अधिक तबाही, 6.1 मापी गई तीव्रता
      • नेपालः भारी बर्फबारी के चलते मुक्तिनाथ क्षेत्र में हजारों पर्यटक फंसे, ज्यादातर भारतीय
      • इजरायली सेना ने तीन फिलिस्तीनी आतंकियों को मार गिराया
      • ताइवान के राष्ट्रपति ने कहा, इज़राइल उसकी रक्षा का ‘मॉडल’ है
      • ‘थामा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का कलेक्शन गिरा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version