भीलवाड़ा। योग ऋषि स्वामी रामदेव ने कहा कि योग एक विज्ञान है। आत्म चेतना, आत्मशक्ति एवं स्वयं को जागृत करता है। योग सभी प्रकार के ज्ञान का मूल है। हमने देश में स्वदेशी की एक बहुत बड़ी जागृति पैदा की है। इसी कारण भारतीय लोगों ने विदेशी प्रोडक्ट के बजाय अपने देश में बने प्रोडक्ट को खरीदना ज्यादा उचित समझा है। देश में आयुर्वेद के महत्व को हम लगातार जनता तक पहुंचा रहे हैं। योग प्राणायाम के माध्यम से करोड़ों लोग निरोगी हो रहे हैं। मेरा सपना है कि देश से गरीबी दूर हो। लोग आयुर्वेदिक उत्पाद व स्वदेशी अपनाकर देश की इकोनॉमी बढ़ाएं।
शिविर के समापन पर हुआ कार्यकर्ताओं का सम्मान-
मीडिया प्रभारी लोकेश सोनी ने बताया कि तीन दिवसीय विशाल योग चिकित्सा एवं ध्यान शिविर के समापन पर कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह हुआ। योग ऋषि स्वामी रामदेव ने कहा कि प्रेम करुणा और मातृत्व का भाव कार्यकर्ताओं में बना रहे। शिक्षा, चिकित्सा एवं योग को युगों- युगों तक बनाए रखने का मेरा कर्तव्य है। इस मौके पर कवि योगेंद्र सक्सेना ने मन तन मन जीवन अर्पित करूं काव्य पाठ किया। शिविर में अब तक 300 योग शिविर लगाने वाले प्रशिक्षक भंवरलाल शर्मा का स्वामी जी द्वारा विशेष सम्मान किया गया। भारत विकास परिषद में पिछले 30 वर्षों से सक्रियता से सभी गतिविधियों में सहयोग करने वाले मध्य प्रांत के अध्यक्ष गोविंद प्रसाद सोडानी का भी विशेष सम्मान किया गया।
भगवान महेश को माल्यार्पण कर किया महेश जयंती कार्यक्रम का उद्घाटन- योग ऋषि स्वामी रामदेव ने आदित्य विहार तेरापंथ नगर में आयोजित योग शिविर में महेश जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ किया। योग ऋषि स्वामी रामदेव द्वारा हजारों लोगों की मौजूदगी में भगवान महेश की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन, पुष्प एवं माल्यार्पण किया। अपने आशीर्वचन में योग ऋषि स्वामी रामदेव ने कहा कि अपने मन को साफ कर उसे मंदिर बनाए। स्वयं महेश बने ऐसा प्रयास करें। गुरु के सहारे से हम निश्चित रूप से ऐसा कर पाएंगे। जीवन में श्रद्धावान बने, इसी से जीवन सफल होगा।
इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, माहेश्वरी समाज के प्रदेशाध्यक्ष राधेश्याम चेचानी, जिलाध्यक्ष अशोक बाहेती, नगर अध्यक्ष केदार गगरानी, राधेश्याम सोमानी, अतुल राठी, हरीश पोरवाल सहित विभिन्न पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में माहेश्वरी समाज के लोग मौजूद रहे।