Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»झापा की बैठक केंद्रीय अध्यक्ष एनोस एक्का की अध्यक्षता में हुई 
    रांची

    झापा की बैठक केंद्रीय अध्यक्ष एनोस एक्का की अध्यक्षता में हुई 

    adminBy adminMay 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर सभी 24 जिलों में संगठन विस्तार पर दिया जोड़ 

    रांची। पूर्व मंत्री सह झारखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एनोस एक्का के जेल से बाहर निकलने के बाद झारखंड की सियासत में हलचल बढ़ गयी है। एनोस एक्का की अध्यक्षता में शनिवार को पार्टी के केंद्रीय कार्यालय हरमू में पार्टी की विशेष बैठक हुई। बैठक में केंद्रीय कमेटी सदस्य, सभी जिला अध्यक्षों एवं सचिव को संबोधित करते हुए अध्यक्ष एनोस एक्का ने कहा कि अब समय आ गया है कि हम सभी पुराने तेवर में आ जाएं। उन्होंने कहा कि सभी कमेटी सदस्यों को जनसमस्याओं को लेकर लोगों तक पहुंच बनानी है। उन्होंने कहा कि झारखंड पार्टी में लोग सिर्फ चुनाव चिह्न के लिए चुनाव लड़ने आते हैं। जीतते हैं फिर पार्टी छोड़ कर भाग जाते हैं। 2024 के चुनाव में पार्टी तीसरे मोर्चा के रूप में उभरेगी और सोच विचार कर ही किसी को टिकट देगी। पार्टी हित में कई जरूरी बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। पार्टी के प्रधान महासचिव अशोक भगत ने कहा कि पार्टी के महाधिवेशन के लिए सभी कमेटी सदस्यों को तैयारी शुरू करनी है। उन्होंने कहा कि पार्टी का महाधिवेशन दो दिवसीय 1 और 2 जुलाई को किया जाएगा। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व महाधिवक्ता अजीत कुमार ने कहा कि झापा में आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर झारखंड के 24 जिलों में संगठन विस्तार के साथ-साथ संसाधन सुविधा पर फोकस किया जाना है। झारखंड पार्टी सिमडेगा, कोलेबिरा, खूंटी,तोरपा, लोहरदगा, गुमला, रांची, रामगढ़, कोल्हान क्षेत्र, संताल परगना जिलों में संगठन विस्तार करेगी। बैठक में किरण आंइद, अर्पणा हंस, उमेश पांडेय, ऐनुल हक अंसारी, संदेश एक्का, अंशु लकड़ा, आलोक एक्का, सामी दास, सोमदेव करमाली, आकाश करमाली, पवन तिग्गा समेत सभी जिलों से कमेटी सदस्य मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकटिहार से बडोदरा स्पेशल ट्रेन का परिचालन आगामी 31 मई से
    Next Article नीति आयोग की बैठक खत्म, 10 राज्यों के सीएम नहीं हुए शामिल
    admin

      Related Posts

      धनबाद में पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर: बाबूलाल का सरकार से सवाल- डीआइजी बड़ा या डीएसपी?

      May 12, 2025

      रांची में दो युवकों की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

      May 12, 2025

      भीषण गर्मी में बारिश होने से मिल रही राहत

      May 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी का पाक को संदेश, ‘पानी और खून एक साथ नहीं बह सकता’
      • ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रात 8 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित
      • धनबाद में पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर: बाबूलाल का सरकार से सवाल- डीआइजी बड़ा या डीएसपी?
      • पाकिस्तान ने कुछ किया, तो भारत करेगा तीखा पलटवार… पीएम मोदी की जेडी वेंस को दो टूक चेतावनी
      • एयरस्ट्राइक पर एयरमार्शल बोले- भय बिनु होय ना प्रीत:सेना ने कहा- आतंकियों के खिलाफ लड़ाई को पाकिस्तानी सेना ने अपना बना लिया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version