रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने तीन दिवसीय दौरे का शुक्रवार को समापन कर रांची से नई दिल्ली के लिए रवाना हुईं। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित कई गणमान्य लोगों ने उन्हें विदा किया। इस क्रम में राष्ट्रपति ने हाथ हिलाकर जोहार बोलते हुए सभी का अभिवादन स्वीकार किया और दिल्ली रवाना हो गईं।

इससे पहले शुक्रवार सुबह राजभवन में राष्ट्रपति कई गणमान्य लोगों से मिलीं। उन्होंने 25 मई को देवघर में पूजा-अर्चना कर अपने तीन दिवसीय दौरे की शुरुआत की थी।

इस दौरान रांची में नवनिर्मित झारखंड हाई कोर्ट भवन का उद्घाटन किया था। दूसरे दिन उन्होंने बिरसा मुंडा कॉलेज में आयोजित महिला स्वयं सहायता सम्मेलन में 25 हजार महिलाओं से संवाद किया। जबकि शाम चार बजे नामकुम में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं।

फिर देर शाम राजभवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित राज्य के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। आज अपनी यात्रा का समापन कर वे दिल्ली लौट गईं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version