Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»उत्तर प्रदेश और दक्षिण कोरिया के रिश्ते और प्रगाढ़ हुए, कई सेक्टर में हुआ एमओयू
    Breaking News

    उत्तर प्रदेश और दक्षिण कोरिया के रिश्ते और प्रगाढ़ हुए, कई सेक्टर में हुआ एमओयू

    azad sipahiBy azad sipahiMay 22, 2023No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – शैक्षिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान में सहयोग के लिए दक्षिण कोरिया का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा लखनऊ
    – दक्षिण कोरिया के जीबी प्रॉविंस के गवर्नर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने पहुंचा प्रतिनिधिमंडल

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार और कोरिया गणराज्य के ग्योंगसांगबुक-डो प्रांत के बीच सोमवार को समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया गया। एमओयू के अंतर्गत दोनों प्रांतों में प्रगति एवं विकास के लिए शैक्षिक, आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

    कोरिया गणराज्य (दक्षिण कोरिया) के ग्योंगसांगबुक-डो प्रांत के राज्यपाल ली चेओलवू के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल एमओयू पर हस्ताक्षर करने के लिए उत्तर प्रदेश पहुंचा। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में एमओयू हस्ताक्षर समारोह आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त, मनोज कुमार सिंह तथा ग्योंगसांगबुक-डो प्रांत के महानिदेशक, ब्यूरो ऑफ इकोनॉमिक एंड इंडस्ट्रियल अफेयर, ली यंगसेओक द्वारा एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस सहभागिता के महत्व और दोनों क्षेत्रों के बीच विकास और सहयोग के नए द्वार खोलने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आज हस्ताक्षरित एमओयू दक्षिण कोरिया के ग्योंगसांगबुक-डो प्रांत तथा उत्तर प्रदेश के बीच द्विपक्षीय सहयोग में वृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के आदान-प्रदान और आपसी निवेश को बढ़ावा देने से ग्योंगसांगबुक-डो प्रांत और उत्तर प्रदेश की समृद्धि और प्रगति में योगदान मिलेगा।

    मुख्यमंत्री योगी ने दक्षिण कोरिया के मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि दोनों देशों के स्वतंत्रता दिवस की तिथियां एक हैं। आज भारत अपनी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। भारत और दक्षिण कोरिया दोनों देश जी-20 के सदस्य हैं। दोनों देशों के रिश्ते शताब्दियों पुराने हैं। दो हजार वर्ष पूर्व अयोध्या की राजकुमारी श्रीरत्ना ने जल मार्ग से दक्षिण कोरिया की यात्रा की थी। उन्होंने जिमगवांन के राजा सुरो से विवाह किया था, जिसके बाद उन्हें हियो हवांग ओक के नाम से जाना गया। जिमगवांन साम्राज्य का प्रतीक जुड़वा मछली है, जो अयोध्या सहित उत्तर प्रदेश के अवध क्षेत्र में कई ऐतिहासिक स्मारकों में पाया जाता है।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि 06 नवम्बर, 2018 को दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जुंग सूक के साथ उन्होंने अयोध्या में क्वीन हो मेमोरियल पार्क का शिलान्यास किया था। आज इसका निर्माण पूरा हो चुका है। अयोध्या और कोरिया का गिम्हे शहर सिस्टर सिटी है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संयुक्त राष्ट्र संघ में दिये भाषण का उल्लेख करते हुए कहा जहां दुनिया के कई देश विश्व मानवता को युद्ध देने का काम किया है, वहीं भारत ने दुनिया को बुद्ध दिया है। दुनिया के बौद्ध अनुयायी भारत से अगाध श्रद्धा रखते हैं। भगवान बुद्ध से जुड़े सभी महत्वपूर्ण स्थान उत्तर प्रदेश में हैं। गौतम बुद्ध ने अपने जीवन का दो तिहाई हिस्सा यहीं गुजारा। सारनाथ, श्रावस्ती, कुशीनगर, कपिलवस्तु, संकिसा, कौशाम्बी यहीं यूपी में हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने बौद्ध सर्किट के अंतर्गत कुशीनगर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू किया है। इस क्षेत्र में निवेश और रोजगार के अवसर बढ़े हैं। जल्दी ही श्रावस्ती को वायु सेवा से जोड़ दिया जाएगा। कुशीनगर में कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का निर्माण हो रहा है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया की नामी इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग और एलजी जैसे बड़े उद्योग का जन्म दक्षिण कोरिया के जीबी प्रॉविंस में माना जाता है। इसी प्रकार उत्तर प्रदेश 250 मिलियन की जनसंख्या के साथ सबसे बड़ा उपभोक्ता केंद्र है। यह गंगा के उपजाऊ मैदान और प्रचुर प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण भूमि है। आज यूपी वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनॉमी बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश आयुर्वेद, योग, नैचुरोपैथी की जन्मभूमि है। आज यूपी में फार्म सेक्टर में बड़ा हब बनने जा रहा है। उत्तर प्रदेश में अलग अलग सेक्टर में निवेश की अनंत संभावनाएं हैं।

    इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए ग्योंगसांगबुक-डो प्रांत के राज्यपाल ली चेओलवू ने स्वागत व आतिथ्य के लिए उत्तर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया तथा ग्योंगसांगबुक-डो और उत्तर प्रदेश के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

    कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में दक्षिण कोरियाई मेहमानों के सम्मान में मुख्यमंत्री ने रात्रिभोज का आयोजन किया।

    एमओयू की मुख्य विशेषताएंः

    – उत्तर प्रदेश के छात्रों को ग्योंगसांगबुक-डो में स्थित विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करना।
    – ग्योंगसांगबुक-डो में स्थित कंपनियों में उत्तर प्रदेश से कार्यबल बढ़ाने के लिए सहायता प्रदान करना।
    – ग्योंगसांगबुक-डो में कंपनियों द्वारा नियोजित किए जाने वाले संभावित उत्तर प्रदेश कार्यबल के लिए कोरियाई भाषा की शिक्षा को     बढ़ावा देना।

    – उत्तर प्रदेश में वेलनेस सेंटर के निर्माण के लिए सहयोग और संबंधित भारतीय कंपनियों को ग्योंगसांगबुक-डो में प्रवेश की सुविधा प्रदान करना।

    – उत्तर प्रदेश प्रशासन की सहायता से नोएडा, उत्तर प्रदेश में द्विवार्षिक ग्योंगसांगबुक-डो मेला (जीबी-मेला) शुरू करना।
    – विभिन्न औद्योगिक सेक्टर्स में व्यापारिक आदान-प्रदान एवं निवेश के लिए पारस्परिक समर्थन की सुविधा।
    – सांस्कृतिक आदान-प्रदान के माध्यम से दोनों क्षेत्रों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को प्रोत्साहित करना।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसांसद चंदन ने पुणे-जसीदीह ट्रेन ठहराव को लेकर रेल मंत्री से की मुलाकात
    Next Article बाबूलाल मरांडी ने न्यूज पोर्टलों के सत्यापन को राज्य सरकार का तुगलकी फरमान बताया
    azad sipahi

      Related Posts

      हाईकोर्ट में बगैर अधिकार केसों का स्टेटस बदलने का मामला, जांच में साफ्टवेयर कम्पनी जिम्मेदार

      May 13, 2025

      सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में जनपद की टॉपर बनीं तेजस्वी सिंह

      May 13, 2025

      मुख्यमंत्री के संवाद नहीं किए जाने से नाराज़ महिलाओं ने हवा में लहराया आवेदन

      May 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कांग्रेसी अपना दोहरा राजनीतिक चरित्र दिखाना बंद करे: प्रतुल
      • सीएम हेमंत सोरेन ने सीबीएसइ के विद्यार्थियों को दी बधाई
      • साइबर अपराधियों ने सीसीएल की वेबसाइट की हैक, प्रबंधन में हड़कंप
      • हाईकोर्ट में बगैर अधिकार केसों का स्टेटस बदलने का मामला, जांच में साफ्टवेयर कम्पनी जिम्मेदार
      • सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में जनपद की टॉपर बनीं तेजस्वी सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version