Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»कोडरमा में अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाले का तीसरा आरोपित क्लर्क गिरफ्तार
    झारखंड

    कोडरमा में अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाले का तीसरा आरोपित क्लर्क गिरफ्तार

    adminBy adminMay 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोडरमा। जिले में अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाले में पुलिस ने विभाग के क्लर्क प्रमोद कुमार मुंडा को गिरफ्तार किया है। इस मामले में कल्याण विभाग के रिटायर्ड क्लर्क मो. मोबिन और कम्प्यूटर ऑपरेटर मो. हैदर को भी तीन दिन पहले गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

    अल्पसंख्यक छात्रों को केंद्र सरकार से मिलने वाली छात्रवृत्ति में 1.5 करोड़ रुपये गबन का मामला जिला कल्याण पदाधिकारी नीली सरोज कुजूर ने कोडरमा थाना में नवम्बर, 2022 में दर्ज कराया था। इसमें 10 विद्यालयों के प्राचार्य के साथ जिला कल्याण कार्यालय से रिटायर्ड क्लर्क मो मोबिन, क्लर्क प्रमोद कुमार मुंडा और कम्प्यूटर ऑपरेटर मो हैदर को आरोपित बनाया गया था।

    बताया जाता है कि कोडरमा में 1433 अल्पसंख्यक छात्रों के नाम पर तकरीबन डेढ़ करोड़ रुपये की राशि गबन मामले में अनियमितता की बात जब डीसी को पता चली तो उन्होंने अपर समाहर्ता से इसकी जांच करवाई। इसमें यह बात सामने आई कि फर्जी स्कूल और फर्जी छात्रों के नाम पर अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति के नाम पर मिलने वाली राशि का गबन किया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2017-18, 2018-19 और 2019-20 में 10 स्कूलों के 1433 छात्रों के नाम पर तकरीबन डेढ़ करोड़ की राशि विभाग के कर्मियों की मिलीभगत से गबन कर ली गई थी।

    जांच के दौरान 12 स्कूलों में से 10 से संबंधित रिकॉर्ड में गड़बड़ी की बात सामने आई थी। जिन 1433 बच्चों की सूची मिली थी उनमें से एक भी बच्चे के खाते में पैसे ट्रांसफर नहीं किये गये। इनमें से कई बच्चों के नाम और पता भी फर्जी पाए गए हैं। इतना ही नहीं जांच रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र था कि इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की जगह बाहरी युवाओं को छात्र के नाम पर छात्रवृत्ति का वितरण दिखाया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराज्य के सभी जिलों में 13 जून को विरोध प्रदर्शन करेंगे वामदल
    Next Article आदिवासी नेता बिगा मिंज ने जदयू में की घर वापसी
    admin

      Related Posts

      शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट

      May 20, 2025

      कदमा में एसएसपी ने किया पैदल मार्च

      May 20, 2025

      नवविवाहिता की गोली मारकर हत्या

      May 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र की सुप्रीम कोर्ट से अपील- अंतरिम आदेश के लिए सुनवाई इन तीन मुद्दों तक ही सीमित रखें
      • आईबी प्रमुख तपन कुमार डेका का कार्यकाल एक साल बढ़ा
      • कर्नल सोफिया पर मप्र के मंत्री विजय शाह के विवादित बयान मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन
      • कासगंज में सीएम योगी ने 724 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास
      • प्रधानमंत्री ने परमाणु वैज्ञानिक श्रीनिवासन के निधन पर जताया शोक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version