रांची। सदर अस्पताल में बुधवार को पहली बार टोटल नी रिप्लेसमेंट सर्जरी की गयी। जानकारी के अनुसार डोरंडा निवासी 69 वर्षीय मरीज मो हाफिज की कई साल से दोनों घुटनों की तकलीफ से परेशान थे। चल-फिर भी नहीं पा रहे थे।

सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें देखने के बाद घुटना प्रत्यारोपण का फैसला लिया । अस्पताल प्रबंधन ने इसके लिए जरूरी चीजों का इंतजाम किया। मरीज की सर्जरी आयुष्मान भारत योजना के तहत निशुल्क किया गया। यह ऑपरेशन सदर अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ मुजम्मिल और डॉ प्रभात रंजन ने अन्य सहयोगियों के साथ किया। डॉक्टरों ने बताया कि ऑपरेशन कामयाब रहा।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version