रांची। राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के दो पदाधिकारियों का स्थानांतरण-पदस्थापन किया है जबकि एक अधिकारी का ट्रांसफर स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दिया है।

संयुक्त सचिव राज्यपाल सचिवालय झारखंड रांची के पद पदस्थापित अराधना को स्थानांतरित करते हुए उन्हें संयुक्त सचिव, खान एवं भूतत्व विभाग रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है। विशेष दंडाधिकारी निगरानी ब्यूरो, रांची सागर कुमार को अगले आदेश तक उप सचिव राज्यपाल सचिवालय रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है। कार्यपालक दंडाधिकारी जामताड़ा के कार्यपालक दंडाधिकारी पलामू के पद पर पदस्थापित आकांक्षा कुमारी का बीडीओ नाला, जामताड़ा के पद पर नियमित पदस्थापन होने तक स्थगित किया गया है। आकांक्षा कुमारी अभी कार्यपालक दंडाधिकारी जामताड़ा के पद पर बनी रहेंगी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version