Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»अमेरिकी कांग्रेस समिति की सिफारिश, भारत को बनाया जाए नाटो प्लस का हिस्सा
    दुनिया

    अमेरिकी कांग्रेस समिति की सिफारिश, भारत को बनाया जाए नाटो प्लस का हिस्सा

    adminBy adminMay 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वाशिंगटन। अमेरिकी कांग्रेस की एक समिति ने भारत को नाटो प्लस का हिस्सा बनाने की सिफारिश की है। समिति का कहना है कि भारत को इसमें शामिल किए जाने से नाटो प्लस को मजबूती मिलेगी। नाटो प्लस पांच देशों का गठबंधन है। इसे वैश्विक रक्षा सहयोग के लिए बनाया गया है। इसके सदस्य देश ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, जापान, इजरायल और दक्षिण कोरिया हैं।

    भारत को नाटो प्लस का छठा सदस्य बनाने की सिफारिश की गई है। समिति ने कहा है कि अगर नाटो प्लस का छठा हिस्सा भारत बनता है तो इन देशों के बीच खुफिया जानकारी साझा करने में सुविधा होगी। अमेरिका और चीन के बीच सामरिक प्रतिस्पर्धा पर सदन की चयन समिति के अध्यक्ष माइक गैलाघेर और रैंकिंग सदस्य राजा कृष्णमूर्ति के नेतृत्व में, नाटो प्लस को मजबूत बनाने के लिए भारत को शामिल करने सहित ताइवान की क्षमता को बढ़ाने के लिए एक नीति प्रस्ताव को रखा गया।

    सदन की चयन समिति ने सिफारिश करते हुए कहा कि चीन के साथ रणनीतिक प्रतिस्पर्धा जीतना और ताइवान की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अमेरिका को भारत के साथ संबंधों को मजबूत करने की जरूरत है। पिछले छह वर्षों से इस प्रस्ताव पर काम कर रहे भारतीय-अमेरिकी रमेश कपूर ने उम्मीद जताई कि सिफारिश को राष्ट्रीय रक्षा प्राधिकरण अधिनियम 2024 में जगह मिलेगी और अंत में देश का कानून बन जाएगा।

    उन्होंने कहा कि समिति में इस प्रस्ताव पर बात होना ही विकास की ओर बढ़ता एक कदम है। समिति ने अपनी सिफारिश में कहा कि ताइवान पर हमले के मामले में चीन के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंध सबसे प्रभावी होंगे यदि प्रमुख सहयोगी जैसे जी-7, नाटो, नाटो प्लस और क्वाड सदस्य एकजुट हो जाएं। अगर ये सभी सहयोगी देश एक संयुक्त प्रतिक्रिया पर बातचीत करेंगे तो चीन को कमजोर किया जा सकता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनई संसद का निर्माण स्वतंत्र भारत की यात्रा में मील का पत्थर : जेपी नड्डा
    Next Article बांग्लादेश में चल रहा 103 साल पुराना संस्कृत विद्यालय, मुस्लिम छात्र भी करते मंत्रोच्चार
    admin

      Related Posts

      अमेरिकी संसद ने पास किया ट्रंप का ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’

      July 4, 2025

      हॉलीवुड अभिनेता माइकल मैडसेन का 67 वर्ष की आयु में निधन

      July 4, 2025

      बांग्लादेश में पांच अगस्त के गोलीकांड पर आरोप पत्र दाखिल

      July 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अमूल दूध के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान
      • ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
      • राजगंज में भीषण सड़क हादसा, दो व्यापारियों की मौत
      • दिल्ली प्रीमियर लीग सीजन 2 के लिए डीडीसीए ने जारी किए खिलाड़ियों की नीलामी के नियम
      • महिला यूरो 2025: स्पेन ने पुर्तगाल को 5-0 से रौंदा, इटली ने बेल्जियम को 1-0 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version