Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झारखंड में 13 मई को चौथे चरण में वोटिंग, 15 करोड़पति मैदान में हैं
    Top Story

    झारखंड में 13 मई को चौथे चरण में वोटिंग, 15 करोड़पति मैदान में हैं

    adminBy adminMay 5, 2024Updated:May 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड में 13 मई से चार चरणों में लोकसभा चुनाव होनेवाला है। पहले और दूसरे चरण के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन भी कर लिया है। राज्य के 14 में से सात सीटों पर चुनावी योद्धा मैदान में उतर चुके हैं। इन योद्धाओं में कोई करोड़पति तो कोई लखपति है, जो जनता के बीच हाथ जोड़े खड़ा है। झारखंड के पहले चरण के चुनाव में खूंटी, सिंहभूम, पलामू और लोहरदगा में चुनाव होने हैं। इसमें 45 योद्धा मैदान में हैं। इसमें करीब एक दर्जन करोड़पति हैं। नामांकन में दाखिल एफिडेविट में किसी ने पति के नाम पर संपत्ति दिखायी है, तो किसी ने पत्नी के नाम पर। ज्वेलरी से लेकर जमीन, जायदाद और बैंक खाते में जमा राशि भी इसी तरह से दर्शाया है।

    रिपोर्ट क्या कहता है
    एडीआर और द नेशनल इलेक्शन वॉच ने 45 उम्मीदवारों के शपथ पत्र का विश्लेषण कर एक रिपोर्ट जारी की। रिपोर्ट में उम्मीदवारों की संपत्ति की जानकारी दी गयी है। चारों संसदीय सीटों पर उतरीं पार्टियों में से हर एक के एक-एक उम्मीदवार करोड़पति बताये गये हैं। 45 में से 15 उम्मीदवारों की संपत्ति एक करोड़ या उससे अधिक है। औसत की दृष्टि से देखें तो उम्मीदवारों की कुल औसतन संपत्ति करीब 1.75 करोड़ रुपये बतायी गयी है। भाजपा के चार में तीन, कांग्रेस के दो में से एक, झामुमो और राजद के एक-एक प्रत्याशी करोड़पति हैं। निर्दलीय 16 उम्मीदवारों में से चार करोड़पति हैं। रिपोर्ट में सभी पार्टियों के उम्मीदवारों की औसत संपत्ति की भी जानकारी दी गयी है। भाजपा के चार उम्मीदवारों की औसत संपत्ति छह करोड़ रुपये से अधिक है। कांग्रेस के दो उम्मीदवारों की एक करोड़ से अधिक, झामुमो और राजद के उम्मीदवारों की औसत संपत्ति क्रमश दो-दो करोड़ रुपये से अधिक बतायी गयी है। रिपोर्ट के मुताबिक पलामू सीट से बहुजन मुक्ति पार्टी के उम्मीदवार राम वचन राम की सबसे अधिक 18 करोड़ से अधिक संपत्ति बतायी गयी है। वहीं खूंटी सीट से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन मुंडा की संपत्ति 16 करोड़ से अधिक है।

    झारखंड के पहले और दूसरे चरण के चर्चित प्रत्याशी
    चमरा लिंडा-निर्दलीय-लोहरदगा, समीर उरांव-भाजपा-लोहरदगा, सुखदेव भगत-कांग्रेस-लोहरदगा, मुंडा-भाजपा-खूंटी, वीडी राम-भाजपा-पलामू, जेपी पटेल-कांग्रेस-हजारीबाग, मनीष जायसवाल-भाजपा-हजारीबाग, केएन त्रिपाठी-कांग्रेस-चतरा, काली चरण सिंह-भाजपा-चतरा, अन्नपूर्णा देवी-भाजपा-कोडरमा

    नौ पर गंभीर और 13 पर आपराधिक मामले हैं दर्ज
    रिपोर्ट के मुताबिक 45 में से 29 प्रतिशत यानी 13 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिन्होंने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किये हैं। नौ उम्मीदवार गंभीर आपराधिक मामलों वाले हैं। पार्टियों के अनुसार दागी उम्मीदवारों की बात करें तो भाजपा के चार उम्मीदवारों में से दो पर पर गंभीर आपराधिक और तीन पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। कांग्रेस के दो उम्मीदवारों में से एक-एक पर क्रमश: गंभीर और केवल आपराधिक मामले दर्ज हैं। निर्दलीय 16 प्रत्याशियों में से दो पर गंभीर आपराधिक और चार पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। खूंटी से भारत आदिवासी पार्टी की उम्मीदवार बबीता कच्छप पर सबसे अधिक मामले दर्ज हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगंभीर बीमारी से पीड़ित थीं मौनी रॉय, पुराने दिनों को किया याद
    Next Article आइटीआइ छात्र ने की आत्महत्या, पुलिस प्रताड़ना से तंग होकर उठाया यह कदम!
    admin

      Related Posts

      भाजपा विफलता छिपाने को आपातकाल का कर रही ड्रामा : कांग्रेस

      June 26, 2025

      कांग्रेस की बैठक में प्रखंड कमेटियों के गठन में तेजी लाने का निर्देश

      June 26, 2025

      हेमंत सरकार में लगातार आदिवासी बेटियों को बनाया जा रहा है निशाना : बाबूलाल

      June 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आतंकवाद के मुद्दे पर एससीओ डॉक्यूमेंट पर हस्ताक्षर करने से भारत का इनकार
      • पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच हुआ एमओयू
      • चुनाव आयोग से मुलाकात से पहले कांग्रेस की शर्त- वीडियो फुटेज और डिजिटल मतदाता सूची की मांग
      • राजनाथ सिंह ने एससीओ देशों के सामने पाकिस्तान के आतंकवाद को बेनकाब किया
      • भारत-नेपाल सीमा पर मिले हैंड ग्रेनेड को किया गया डिफ्यूज
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version