Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»आइटीआइ छात्र ने की आत्महत्या, पुलिस प्रताड़ना से तंग होकर उठाया यह कदम!
    Top Story

    आइटीआइ छात्र ने की आत्महत्या, पुलिस प्रताड़ना से तंग होकर उठाया यह कदम!

    adminBy adminMay 5, 2024Updated:May 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबाग। हजारीबाग जिले में एक आइटीआइ के छात्र ने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने हजारीबाग पुलिस पर प्रताड़ना और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने एसपी को आवेदन सौंपा है। इसमें बताया गया है कि पुलिस प्रताड़ना से छात्र अपमानित महसूस कर रहा था, इस वजह से उसने सुसाइड कर लिया। मामला बड़ा बाजार ओपी अंतर्गत खिरगांव रोड सिरका का है। मृतक छात्र की पहचान भोला पासवान (22) के रूप में हुई है। वह कोडरमा लोकाय आइटीआइ का छात्र था।

    क्या है मामला
    आत्महत्या से पहले उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। परिजनों ने बताया कि 1 मई को घर के सामने एक मोटरसाइकिल खड़ी थी। उसमें कोई व्यक्ति अपना मोबाइल छोड़ कर शराब पीने चला गया था। तभी मोटरसाइकिल पर रखी मोबाइल पर भोला की नजर पड़ी और उसने मोबाइल उठा ली। मोबाइल गोंदलपुरा निवासी अडानी के कर्मचारी अरुण की थी। जब उन्होंने मोबाइल गायब देखी, तो उन्होंने खोजबीन शुरू की। उन्होंने बगल की दुकान में लगा सीसीटीवी फुटेज चेक किया। इसमें पता चला कि फोन भोला ने उठाया है।

    घर आते ही फंदे से लटक गया
    उसके बाद उन्होंने बड़ा बाजार ओपी में छात्र के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी। इस शिकायत पर पुलिस ने छात्र को 3 मई की सुबह 6 बजे घर से हिरासत में ले लिया। भोला पासवान ने मोबाइल फोन थाने में जमा कर दिया। इसके बावजूद पुलिस ने उसे शाम 7:30 बजे थाने से छोड़ा। घर आते ही वह पीछे के दरवाजे से चहारदीवारी फांद कर अपने कमरे में बंद हो गया। 4 मई कीसुबह देखा गया कि उसने कमरे में आत्महत्या कर ली है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में 13 मई को चौथे चरण में वोटिंग, 15 करोड़पति मैदान में हैं
    Next Article गुजरात की 5 लोकसभा सीटों पर विभिन्न समीकरणों से रोमांचक मुकाबले के आसार
    admin

      Related Posts

      मादक पदार्थों के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन

      June 26, 2025

      झारखंड में सामान्य से 92 प्रतिशत अधिक बारिश, सबसे अधिक रांची में

      June 26, 2025

      झारखंड में सामान्य से 92 प्रतिशत अधिक बारिश, सबसे अधिक रांची में

      June 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • वीरांगना की धरती पर हॉकी का संग्राम 17 से 22 जुलाई तक
      • जिम्बाब्वे महिला टीम पहली बार खेलेगी आईसीसी महिला चैंपियनशिप, न्यूज़ीलैंड दौरे से होगा आगाज़
      • मायावती ने केजीएमयू का नाम बदलकर छत्रपति शाहूजी महाराज रखने की मांग की
      • छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में मुठभेड़, दो महिला नक्सली ढेर
      • कामाख्या धाम में अंबुबासी की निवृति, नीलाचल पहाड़ पर दर्शन के लिए पहुंचे लाखों भक्त
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version