Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, September 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झारखंड की 16 साल की काम्या कार्तिकेयन ने एवरेस्ट को किया फतह, लहराया तिरंगा
    Top Story

    झारखंड की 16 साल की काम्या कार्तिकेयन ने एवरेस्ट को किया फतह, लहराया तिरंगा

    adminBy adminMay 20, 2024Updated:May 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जमशेदपुर। झारखंड की 16 साल की काम्या कार्तिकेयन ने एवरेस्ट फतह करके एक कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। टाटा स्टील फाउंडेशन की पर्वतारोही काम्या ने भारतीय समय के मुताबिक, सोमवार (20 मई) को दिन में 12:35 बजे एवरेस्ट की चोटी पर तिरंगा लहराया। इसके बाद उसने टाटा स्टील का भी झंडा फहराया। इस समिट में काम्या के पिता एस कार्तिकेयन भी शामिल थे। दोनों पिता-पुत्री शाम 4:10 बजे तक बेस कैंप-4 में लौट आयेंगे।

    काम्या कार्तिकेयन के पिता एस कार्तिकेयन भी समिट में थे साथ
    काम्या कार्तिकेयन अपने पिता एस कार्तिकेयन के साथ रविवार (19 मई 2024) की देर रात फाइनल समिट के लिए बेस कैंप-4 से निकली थी। रविवार को ही दोनों बेस कैंप-4 पहुंचे थे। इनका समिट 6 अप्रैल को काठमांडू से शुरू हुआ था। माउंट एवरेस्ट के शिखर पर पहुंचने का यह 7 सप्ताह का अभियान था।

    बेस कैंप-4 से शुरू होती है एवरेस्ट की अंतिम चढ़ाई
    बता दें कि करीब डेढ़ महीने के समिट में कई तरह के मौसम से पर्वतारोही को पार पाना होता है। उच्च शिविरों में कई चक्कर लगाने पड़ते हैं। एवरेस्ट के शिखर तक पहुंचने के लिए जो रास्ता है, उसमें बेस कैंप के बाद 4 कैंप हैं। बेस कैंप-4 से ही अंतिम चढ़ाई शुरू होती है।

    पर्वतारोहियों के शिखर पर पहुंचने में मौसम की होती है अहम भूमिका
    जानकार बताते हैं कि शिखर पर पहुंचने में मौसम की बहुत बड़ी भूमिका होती है। अगर मौसम खराब हो जाए, तो पर्वतारोहियों को बेहद प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। बता दें कि इसी साल रामगढ़ जिले के भुरकुंडा बाजार के युवा व्यापारी ने एवरेस्ट बेस कैंप की सफल चढ़ाई की थी। इस युवा व्यापारी का नाम शाहबाज आलम है। वह मस्जिद कॉलोनी के रहने वाले हैं। उनके पिता का नाम सलाउद्दीन मंसूरी है। उन्होंने एवरेस्ट की चढ़ाई के लिए एक महीने की कठिन ट्रेनिंग की थी। शाहबाज ने कहा कि बेस कैंप पहुंचकर देश का तिरंगा लहराना गौरवान्वित करने वाला क्षण था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहजारीबाग के कुसुंभा गांव के मतदाताओं ने मतदान का किया बहिष्कार
    Next Article सांसद दीपक प्रकाश ने ‘फिर से मोदी की गारंटी’ गाने का किया लोकार्पण
    admin

      Related Posts

      झारखंड के मुख्यमंत्री से दशहरा कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, किया आमंत्रित

      September 20, 2025

      कुड़मी समाज ने 75 साल किया संघर्ष, अब चाहिए परिणाम : सीपी चौधरी

      September 20, 2025

      कुड़मी समाज का रेल रोको आंदोलन शुरू, कई जगह रेलवे ट्रैक जाम

      September 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • विश्व की शांति और स्थिरता के लिए भारत का आत्मनिर्भर होना जरूरी : प्रधानमंत्री
      • खरगे ने ट्रंप के एच-1बी वीजा फीस वृद्धि को बताया भारत के लिए झटका
      • ट्रंप की द न्यूयॉर्क टाइम्स के खिलाफ दायर मानहानि की शिकायत खारिज
      • नेपाल में भारी बारिश और भूस्खलन से सात राजमार्ग अवरुद्ध
      • इस्लामाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डोगर के खिलाफ पांच जजों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version