Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»हजारीबाग के कुसुंभा गांव के मतदाताओं ने मतदान का किया बहिष्कार
    Top Story

    हजारीबाग के कुसुंभा गांव के मतदाताओं ने मतदान का किया बहिष्कार

    adminBy adminMay 20, 2024Updated:May 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबाग। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के कुसुंभा गांव के मतदाताओं ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान का बहिष्कार किया। यहां के मतदाताओं का कहना है कि उनकी नाराजगी पर कोई ध्यान नहीं दे रहा। इसलिए वे वोट का बहिष्कार कर रहे हैं।

    उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुसुंभा गांव में बूथ नंबर 183-184 पर लगभग 1500 मतदाता हैं, जिनमें किसी ने भी वोट नहीं किया। इसकी खबर मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। अधिकारी लोगों को मनाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन मतदाता घरों से निकलने के लिए राजी नहीं हो रहे।

    गांव में बनी रहती है दुर्घटना की आशंका

    ग्रामीणों ने कहा कि हजारीबाग जिले के बड़कागांव से एनटीपीसी का जो कोयला आता है, वह कोयला हजारीबाग के कटकमदाग रेलवे साइडिंग में भेजा जाता है। सैकड़ों वाहन इस गांव से गुजरते हैं। इसकी वजह से हर दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। गांव के लोगों की मांग है कि कुसुंभा गांव के पास फ्लाईओवर का निर्माण किया जाए।

    चार साल से फरियाद लगाकर थक गए, किसी ने नहीं सुनी

    ग्रामीणों ने कहा कि केंद्र सरकार के मंत्री और सांसद, राज्य सरकार के मंत्री, विधायक, जिला प्रशासन तक से लगातार चार साल से फरियाद कर रहे हैं। अब तक उनकी मांगें नहीं मानी गईं। इसलिए आज गांव से कोई भी मतदाता मतदान करने के लिए केंद्र नहीं गया।

    जिला प्रशासन में मचा हड़कंप

    जिला प्रशासन और प्रखंड के प्रशासन अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। सभी अधिकारी गांव वालों को मनाने में लगे हैं लेकिन ग्रामीण घरों से निकलने के लिए तैयार नहीं है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleडीपीएस रांची इंडियाज बेस्ट स्कूल्स अवार्ड से सम्मानित
    Next Article झारखंड की 16 साल की काम्या कार्तिकेयन ने एवरेस्ट को किया फतह, लहराया तिरंगा
    admin

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version