Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, August 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»जो व्यक्ति महिला का सम्मान नहीं कर सकता, वो जनप्रतिनिधि नहीं बन सकता: कल्पना सोरेन
    झारखंड

    जो व्यक्ति महिला का सम्मान नहीं कर सकता, वो जनप्रतिनिधि नहीं बन सकता: कल्पना सोरेन

    adminBy adminMay 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -गोड्डा में कल्पना सोरेन का निशिकांत पर कटाक्ष
    गोड्डा। गोड्डा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कल्पना सोरेन ने सासंद निशिकांत दुबे का नाम लिये बिना उन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो व्यक्ति महिला का सम्मान नहीं कर सकता, वो जनप्रतिनिधि नहीं बन सकता। बता दें कि कल्पना सोरेन बुधवार को संथाल के गोड्डा में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी की उपस्थिति में चुनावी सभा को संबोधित कर रही थीं। जनसभा गोड्डा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी प्रदीप यादव के पक्ष में आयोजित की गयी। कल्पना ने आगे कहा, इस बार का जो चुनाव लड़ा जा रहा है, यह चुनाव बीजेपी बनाम जनता के बीच का है।

    बीजेपी हर चरण के चुनाव में नारा बदल रही है
    कल्पना ने आगे कहा, यहां से गोड्डा की जनता के प्रत्याशी के रूप में प्रदीप यादव चुनाव लड़ रहे हैं। आपने देखा होगा बीजेपी चुनाव के हर चरण में अपना नारा बदल रही है। आखिरी चुनाव से पहले ही बीजेपी को पता चल जायेगा कि उनका सूपड़ा साफ हो गया है। यही कारण है कि चुनाव से ठीक पहले बीजेपी ने हेमंत सोरेन को साजिश के तहत जेल में डाल दिया। निशिकांत का नाम लिये बिना उन्होंने कहा, गोड्डा से बीजेपी के प्रत्याशी बहुत बड़बोले हैं। जो व्यक्ति एक महिला विधायक, झारखंड के मंत्री, एक जनप्रतिनिधि की इज्जत नहीं कर सकता, वो गोड्डा का प्रतिनिधित्व नहीं कर सकता।

    जेल की चाबी वोटरों के पास
    कल्पना ने कहा, आप सभी से आग्रह है कि आदिवासी, दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक, युवा, महिला, किसान, मजदूर के हक-अधिकारों की रक्षा के लिए, पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण, सरना आदिवासी धर्म कोड आदि के लिए इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को दिल्ली भेजने का काम करें। कहा, यह इंडिया गठबंधन की सरकार ही है जो झारखंडी जन भावनाओं से जुड़े मुद्दों को पूरा कर सकती है। कहा, जिस जेल में हेमंत बंद हैं, उस जेल की चाबी आप सभी लोगों के हाथ में है। कहा, आप इंडिया गठबंधन की सरकार दिल्ली में बनायेंगे तो आपके हेमंत भी बीजेपी के षड्यंत्र से मुक्त हो आपके बीच होंगे। उन्होंने झारखंड झुकेगा नहीं, इंडिया रुकेगा नहीं, हम इंडिया वाले दिल्ली आ रहे हैं, की हुंकार भरी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहेमंत सोरेन को साजिश के तहत फंसााया गया: कल्पना
    Next Article बढ़ते ड्रग्स के कारोबार पर हाइकोर्ट ने जतायी चिंता, पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त आदेश पारित कर सकती है अदालत
    admin

      Related Posts

      झारखंड विधानसभा में दिवंगत रामदास सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि

      August 16, 2025

      शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर झारखंड में एक दिवसीय शोक की घोषणा

      August 16, 2025

      अज्ञात युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

      August 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड विधानसभा में दिवंगत रामदास सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि
      • शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर झारखंड में एक दिवसीय शोक की घोषणा
      • अज्ञात युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
      • झारखंड के राज्यपाल ने दिवंगत रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि
      • शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर एयरपोर्ट पहुंचा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version