Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»आरसीबी के खिलाफ हार के बाद डीसी कप्तान ने कहा-छोड़े गए कैचों ने टीम को नुकसान पहुंचाया
    स्पोर्ट्स

    आरसीबी के खिलाफ हार के बाद डीसी कप्तान ने कहा-छोड़े गए कैचों ने टीम को नुकसान पहुंचाया

    adminBy adminMay 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेंगलुरु। रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ मिली 47 रन की हार के बाद, दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा कि छोड़े गए कैचों ने टीम को नुकसान पहुंचाया।

    अक्षर ने मैच में बल्ले से अकेले दिल्ली के लिए संघर्ष किया और 146.15 की स्ट्राइक रेट से 39 गेंदों में 57 रन बनाए। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के लगाए।

    मैच के बाद अक्षर ने कहा कि आरसीबी के खिलाफ मैच के दौरान मिसफील्डिंग से उन्हें नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि 160-170 रन बराबर स्कोर हो सकते थे। दिल्ली के खिलाड़ियों ने मैच में चार कैच छोड़े।

    उन्होंने कहा, “छोड़े गए कैच ने हमें नुकसान पहुंचाया। उन्हें 150 तक सीमित किया जा सकता था। जब आप लक्ष्य का पीछा करते हुए पावरप्ले में चार विकेट खो देते हैं, तो आप हमेशा मैच में पीछे हो जाते हैं। 160-170 बराबर स्कोर होता। पिच दो गति वाली थी। कुछ गेंदे फिसल रही थीं तो कुछ पकड़ कर आ रही थीं। जब आपके मुख्य खिलाड़ी रन आउट हो जाते हैं और आप पावरप्ले में चार विकेट खो देते हैं, तो कुछ भी हो सकता है।”

    मैच की बात करें तो दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आरसीबी ने रजत पाटीदार (32 गेंदों में 52 रन, पांच चौके और तीन छक्के), विल जैक्स (29 गेंदों में 41 रन, तीन चौके और दो छक्के), कैमरून ग्रीन (24 गेंदों में 32*, एक चौके और दो छक्के) और विराट कोहली (13 गेंदों में 27 रन, एक चौका और तीन छक्के) की पारियों की बदौलत 20 ओवरों में 9 विकेट पर 187 रन बनाए।

    दिल्ली के लिए रसिख सलाम और खलील अहमद ने 2-2 विकेट लिए।

    188 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम एक समय केवल 30 रनों पर 4 विकेट खोकर संघर्ष कर रही थी, लेकिन इसके बाद शाई होप (23 गेंदों में 29 रन, चार चौके) और अक्षर पटेल के बीच 56 रनों की साझेदारी ने टीम को वापस मैच में ला दिया। दिल्ली के कार्यवाहक कप्तान अक्षर ने सीज़न का अपना दूसरा अर्धशतक बनाया, उन्होंने 39 गेंदों में पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 57 रन बनाकर मैच में अपनी टीम को जीवित रखा। हालाँकि, आरसीबी के गेंदबाजों ने रन फ्लो को नियंत्रण में रखा और दिल्ली को 19.1 ओवर में 140 रन पर ढेर कर 47 रन से जीत हासिल की।

    आरसीबी के लिए यश दयाल ने तीन और लॉकी फर्ग्यूसन ने 2 विकेट लिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआईपीएल: दिल्ली पर मिली जीत के बाद आरसीबी के कप्तान ने की तेज गेंदबाज यश, लॉकी की सराहना
    Next Article बुंडेसलीगा: लेवरकुसेन ने बोचुम को 5-0 से हराया, बायर्न ने वोल्फ्सबर्ग को दी शिकस्त
    admin

      Related Posts

      भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ

      June 10, 2025

      एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया

      June 10, 2025

      आईपीएल खिताब जीतने पर कोहली ने कहा-ये जीत आत्मा को सुकून दे रही है

      June 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version