रांची। रांची के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) जसमीत सिंह बिंद्रा ने अपने सभी रेल-कर्मियों से अपील करते हुए कहा कि 25 मई का दिन रांची लोकसभा क्षेत्र के लिए मतदान का दिन है।

उन्होंने शुक्रवार को कहा कि सभी रेल कर्मी रांची हटिया क्षेत्र में प्रतिनियुक्त हैं, उनसे आग्रह है कि 25 मई के दिन वे अपने मतदाता के अधिकार का पालन करें। पोलिंग बूथ जरूर जाये और अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग करें। यह आपका अधिकार ही नहीं कर्तव्य है। आप अपने मनचाही सरकार को चुन सकते हैं, अपने प्रतिनिधि को चुन सकते हैं और लोकतंत्र में अपना योगदान प्रदान कर सकते हैं। यह पावन दिन पावन पर्व है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version