रांची। सोशल मीडिया पर कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी और भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही एक-दूसरे पर लगातार हमला कर रहे हैं। एक दूसरे को बाहरी-भीतरी बताने को लेकर शब्द बाण छोड़े जा रहे हैं। इरफान ने भानु को टैग करते हुए कहा कि सब्र की जुबान इतनी ताकतवर होती है कि सताने वाले की नस्लें बर्बाद कर देती हैं। बाहर से आकर झारखंड में हमें आंख मत दिखाना। हम सत्कार करना भी जानते हैं तो तलवार उठाना भी जानते हैं। जनता का लूटा हुआ पैसा भी निकालना जानते हैं। बस इंतजार करें। जनता का अपार प्यार देने के लिए आभार।

इरफान की बातों पर भानु ने जोरदार हमला बोलते हुए उसे बाहरी लुटेरा कहा। अपने बारे में जानकारी देते हुए कहा इरफान मियां आप से 1000 साल पुराना झारखंड का वासी हूं। पहली बात नवादा वासी सुन लो। दूसरा सब्र हमलोग कर रहे कि भगवान की तुलना डकैत से कर रहे हो। सुधर जाओ आप। तीसरा, पैसे के साथ कोलकाता में आप पकड़े गये हो। आपके मंत्री आलमगीर पकड़े गये। हम नहीं। थोड़ा सुधार करो बोलने में, बाहरी लुटेरा।

साथ ही भानु प्रताप ने हेमंत सोरेन की तुलना श्रीराम से करने पर फिर नाराजगी जतायी। कहा कि मियां अगर हिम्मत हो तो अपने नेता की तुलना अपने अल्लाह से कर के देखो, फिर आपका ही समुदाय क्या हालत करता है आपका। राम से तुलना कर रहे तो अल्लाह से क्यों नहीं बताओ।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version