गिरिडीह। युवा सर्जन डॉक्टर अमित गौंड के निधन से पूरा शहर मर्माहत है। वहीं दो दिन बाद इस युवा सर्जन के टुंडी रोड स्थित आवास में शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चुन्नूकांत और मुकेश जालान भी पहुंचे। इस दौरान उनके साथ भाजपा नेता नवीन सिन्हा और मनोज संघई भी मौजूद थे। युवा सर्जन डॉक्टर अमित गौंड के अग्रज चीकू गौंड समेत परिवार के सदस्यों से मिल कर हिम्मत बंधायी। मिलने के क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से उनके बड़े भाई चीकू गौंड ने बताया कि अमित के हालात में सुधार भी हुआ, लेकिन कुछ दिनों से शरीर में परिवर्तन शुरू हुआ और अमित गौंड का हालात डॉक्टरों की टीम के हाथ से बाहर निकल गया। उसकी मौत हुई। इस दौरान बाबूलाल मरांडी ने युवा सर्जन के निधन को शहर के लिए बड़ा नुकसान बताते हुए कहा कि कई लोगों के मुंह से सर्जन डॉक्टर अमित गौंड का नाम वह खुद भी सुन चुके थे। उनके इलाज की तारीफ भी लोगों द्वारा खूब की जाती थी।