खूंटी। खूंटी में आयोजित महा विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए अर्जुन मुंडा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की आवाज दिल्ली तक पहुंचनी चाहिए। हम सभी को आज ऐसे गृह मंत्री का संबोधन सुनने की मिला है, जिनके कारण देश की आंतरिक सुरक्षा मजबूत हुई है। आज पूरे देश में शांति का वातावरण है। देश शांति के साथ आगे बढ़ना चाहता है। देश प्रगति करना चाहता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। हमारी सरकार के सभी निर्णय इसी कड़ी में लिये जा रहे हैं। अभी देश में लोकसभा चुनाव में हम सभी भाग ले रहे हैं। एक तरफ विपक्षी दल लोगों के बीच में गलतफहमी फैलाने, लोगों को बरगलाने का काम कर रहे हैं। साथ ही अवैध तरीके से अर्जित किये धन से चुनाव को प्रभावित करना चाहते है, तो दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी है, जो मोदी जी के नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण का कार्य कर रही है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी के संकल्प में देश है तो हम हैं, देश का सम्मान है, तो हमारा सम्मान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है गरीबों का जीवन स्तर ऊपर उठे, गांव की महिलाएं लखपति दीदी बनें, हमारे युवा रोजागर के साथ जुड़ें और देश के किसान हमारी शान हंै, उनका स्वाभिमान देश के साथ जुड़े। उन्होंने कहा कि देश को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खूंटी की धरती से झंडा दिखा कर दल को रवाना किया। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में नोट का खेल हो रहा है। प्रदेश के एक मंत्री के पीए के घर से इतना नोट मिलता है कि नोट गिनने वाली मशीन भी हांफने लगती है। इससे अंदाजा लगा सकते हंै कि राज्य में किस तरह की लूट मची हुई है। उन्होंने कहा कि वोट देने से पहले जनता को 2004 से 2014 तक का केंद्र सरकार का कार्यकाल याद करना चाहिए कि कैसे सिर्फ घोटाला ही घोटाला हुआ। इसमें कोयला घोटाला, टू जी स्पेक्ट्रम घोटाला। इन घोटालेबाजों से सावधान रहने की जरूरत है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



