Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»हार का ठीकरा प्रधानमंत्री पर फोड़ेगी भाजपा: सुप्रियो
    झारखंड

    हार का ठीकरा प्रधानमंत्री पर फोड़ेगी भाजपा: सुप्रियो

    adminBy adminMay 20, 2024Updated:May 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जमशेदपुर में इंडी गठबंधन की रैली आज, केजरीवाल भी आयेंगे
    आजाद सिपाही संवाददाता
    जमशेदपुर। संसदीय चुनाव के मद्देनजर इंडी गठबंधन की एक रैली मंगलवार को यहां होगी। इसमें आप सुप्रीमो सह दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी शामिल होंगे। यह जानकारी झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने सोमवार को यहां मीडिया से बातचीत में दी। रैली में सीएम चंपाई सोरेन, झामुमो नेत्री कल्पना सोरेन और आप सांसद संजय सिंह भी शामिल होंगे। रैली की तैयारियां पूरी हो गयी हैं। उन्होंने दावा किया कि यह रैली पीएम मोदी की घाटशिला रैली से तीन गुना बड़ी होगी।

    झामुमो नेता ने उद्योग नीति, श्रम कानून और भाजपा के लोकसभा चुनावों में जीत के दावों पर खूब तंज किया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की एनडीए सरकार ने श्रम कानूनों को कमजोर बनाकर मजदूरों की हकमारी की है। हड़ताल का हक छीना है। घाटशिला में पीएम मोदी ने गुआ गोलीकांड का जिक्र किया था। जवाब में सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा को तपकरा और बकोरिया गोलीकांड की याद दिला दी। उन्होंने कहा कि चुनाव बाद भाजपा हार का ठीकरा पीएम मोदी पर फोड़ देगी।

    सुप्रियो ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने 44 ऐसे श्रम कानूनों को कमजोर कर दिया, जिनकी बदौलत श्रमिकों को संवैधानिक कवच मिलता था। उन्होंने कहा कि श्रम कानूनों में सबसे बड़ा हथियार हड़ताल का था। परंपरा थी कि श्रमिक अपनी समस्याओं, मांगों और जरूरतों के हिसाब से अपने यूनियन के माध्यम से मैनेजमेंट को ज्ञापन देता था। मैनेजमेंट श्रमिकों के प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाता था। यदि मुद्दों का समाधान निकला तो ठीक, वरना यूनियन मैनेजमेंट को हड़ताल पर जाने से पहले एक महीने की नोटिस देती थी। लेकिन सरकार ने इसे कमजोर कर दिया। अब छह माह का अग्रिम नोटिस देना होगा। यह तो वही बात हो गयी कि मुझे भूख आज लगी है और मैं छह माह का इंतजार करूं। उन्होंने कहा कि बिना भोजन के कोई व्यक्ति एक माह सर्वाइव कर भी लेगा, लेकिन छह माह बाद तो आदमी ही नहीं रहेगा, तो भूख का क्या। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में टाटा के लाखों श्रमिकों को इससे नुकसान हुआ है।

    तपकरा और बकोरिया गोलीकांड भूले पीएम
    झामुमो महासचिव ने कहा कि घाटशिला में पीएम मोदी ने गुआ गोलीकांड का जिक्र किया। ऐसा करते हुए प्रधानमंत्री शायद बाबूलाल मरांडी और रघुवर दास के कार्यकाल में हुआ तपकरा और बकोरिया गोलीकांड भूल गये। बकोरिया गोलीकांड में तो पुलिस ने बच्चों को भी नहीं छोड़ा। प्रधानमंत्री इसका जिक्र क्यों नहीं करते। सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा ने प्रधानमंत्री को जानबूझकर घाटशिला भेजा, ताकि जमशेदपुर में समीर मोहंती की जीत सुनिश्चित हो। भाजपा के स्थानीय नेता चालाकी सीख गये हैं। हार मिलेगी, तो कहेंगे मैं जमशेदपुर गया ही नहीं था। मुझे तो नुक्कड़ सभा के लिए बुला लिया गया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजेसीएम ने खराब भोजन देने को लेकर कुलपति को ज्ञापन सौंपा
    Next Article यशस्विनी के समर्थन में प्रियंका गांधी कल आयेंगी रांची
    admin

      Related Posts

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित

      June 7, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version